हथेली पर बनने वाले ये अशुभ निशान होते हैं बहुत कष्टदायक
हस्तरेखाशास्त्र से हमारे हाथ पर बनने वाली रेखाओं से बहुत कुछ जाना जा सकता है। हाथों पर बनने वाली रेखाएं समय-समय पर बदलती रहती हैं इसलिए इनका संबंध हमारे जीवन में घटने वाले घटनक्रमों से भी होता है। रेखाओं के बदलते रहने के कारण कई चिह्नों का निर्माण होता है जिनमें से कई चिह्न हमारे लिए बहुत शुभ और अच्छे होते हैं तो कई चिह्न हमारें लिए अशुभ भी होते हैं और जब ये चिह्न किसी की हथेलियों पर बनते हैं तो उसको परेशानियों का सामना करना पड़ता है जानते हैं कि हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले कौन से चिह्न होते है अशुभ...
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत पर जाल के चिह्न का निर्माण हो जाए तो यह मानसिक तौर पर पीड़ा देने वाला होता है। अगर इस चिह्न के बारे में आपको इस बारे में समय रहते जानकारी हो जाए तो आप इससे होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। अगर आपके मंगल पर्वत पर जाल का चिह्न बन रहा है तो किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करें, गरीबों को दान करें और अपने इष्टदेव की पूजा आराधना करें। इससे काफी हद तक आप परेशानियों से बच सकते हैं।
केतु पर्वत पर जाल का निशान बनना आपके स्वास्थ पर नकारात्मक असर डालता है, इससे जातक कई तरह के रोगों से घर जाता है। तो वहीं शनि पर्वत पर जाल बनने से जातक आलसी प्रवृति को हो जाता है, जिसके कारण उसके हर कार्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए जातक को सतर्क हो जाना चाहिए।
अगर किसी के हाथों में मणिबंधरेखा पर जाल बने तो उसको कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानियों की सामना करना पड़ता है। ये आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है। इसलिए अगर आपको मणिबंध रेखा पर अगर जाल का चिह्न दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। अपने आराध्यदेव से प्रार्थना करनी चाहिए, साथ ही अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।