फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry These marks on the palm are inauspicious

हथेली पर बनने वाले ये अशुभ निशान होते हैं बहुत कष्टदायक

Wed, 26 Aug 2020 06:24 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 26 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Palmistry These marks on the palm are inauspicious
हस्तरेखा

हस्तरेखाशास्त्र से हमारे हाथ पर बनने वाली रेखाओं से बहुत कुछ जाना जा सकता है। हाथों पर बनने वाली रेखाएं समय-समय पर बदलती रहती हैं इसलिए इनका संबंध हमारे जीवन में घटने वाले घटनक्रमों से भी होता है। रेखाओं के बदलते रहने के कारण कई चिह्नों का निर्माण होता है जिनमें से कई चिह्न हमारे लिए बहुत शुभ और अच्छे होते हैं तो कई चिह्न हमारें लिए अशुभ भी होते हैं और जब ये चिह्न किसी की हथेलियों पर बनते हैं तो उसको परेशानियों का सामना करना पड़ता है जानते हैं कि हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाले कौन से चिह्न होते है अशुभ...

विज्ञापन

Palmistry These marks on the palm are inauspicious
हस्तरेखा - फोटो : palmistry

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मंगल पर्वत पर जाल के चिह्न का निर्माण हो जाए तो यह मानसिक तौर पर पीड़ा देने वाला होता है। अगर इस चिह्न के बारे में आपको इस बारे में समय रहते जानकारी हो जाए तो आप इससे होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। अगर आपके मंगल पर्वत पर जाल का चिह्न बन रहा है तो किसी जरुरतमंद व्यक्ति की मदद करें, गरीबों को दान करें और अपने इष्टदेव की पूजा आराधना करें। इससे काफी हद तक आप परेशानियों से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Palmistry These marks on the palm are inauspicious
हस्तरेखा

केतु पर्वत पर जाल का निशान बनना आपके स्वास्थ पर नकारात्मक असर डालता है, इससे जातक कई तरह के रोगों से घर जाता है। तो वहीं शनि पर्वत पर जाल बनने से जातक आलसी प्रवृति को हो जाता है, जिसके कारण उसके हर कार्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए जातक को सतर्क हो जाना चाहिए।

विज्ञापन

Palmistry These marks on the palm are inauspicious
palmistry - फोटो : palmistry

अगर किसी के हाथों में मणिबंधरेखा पर जाल बने तो उसको कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानियों की सामना करना पड़ता है। ये आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है। इसलिए अगर आपको मणिबंध रेखा पर अगर जाल का चिह्न दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। अपने आराध्यदेव से प्रार्थना करनी चाहिए, साथ ही अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed