फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry shani planet in palm and predictions

हस्तरेखा: हथेली पर शनि पर्वत में उभार माना गया है शुभ, भाग्यशाली व्यक्ति की होती है निशानी

Mon, 06 Sep 2021 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Sep 2021 07:12 AM IST
सार

हथेली पर शनि पर्वत को काफी शुभ माना गया है। इसमें उभार होने पर व्यक्ति अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे लहराता है।

विज्ञापन
palmistry shani planet in palm and predictions
थेली पर सूर्य, बुध, गुरु, चंद्र, शुक्र और शनि ग्रहों के प्रतीक पर्वत बने हुए होते हैं।

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर जितना महत्व लकीरों का होता है उतना ही महत्व उस पर बने पर्वतों का भी होता है। हथेली पर बने अलग-अलग ग्रहों के पर्वतों से व्यक्ति के भाग्य और जीवन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। हथेली पर सूर्य, बुध, गुरु, चंद्र, शुक्र और शनि ग्रहों के प्रतीक पर्वत बने हुए होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने शनि पर्वत के शुभ और अशुभ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


हथेली पर शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाले भाग यानी जहां से इस उंगली की शुरुआत होती है उसे शनि पर्वत कहा जाता है। शनि पर्वत अगर पूरी तरह से विकसित और उसमें अच्छा उभार होता है तो यह भाग्यशाली व्यक्ति की निशानी होती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा पद और मुकाम हासिल करते हैं। ये काम के प्रति इतने जुनूनी होते हैं कि किसी अन्य की परवाह नहीं करते हैं। इनको सिर्फ अपना लक्ष्य ही दिखाई देता है और उसी पर फोकस करते हुए मेहनत करते हैं। शनि पर्वत में ज्यादा उभार होने पर व्यक्ति के व्यवहार में समय-समय पर परिवर्तन देखने को मिलता है।
विज्ञापन


हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर किसी भी तरह का निशान का अच्छा होना नहीं माना जाता है। जिन लोगों की हथेलियों पर शनि पर्वत के ऊपर क्रास या द्वीप का चिन्ह बना होता है उसको अशुभ माना जाता है। ऐसे निशान से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां साथ-साथ चलती रहती हैं। ऐसे में इन लोगों को नियमित रूप से शनिदेव की आराधना और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी की हथेली पर शनि पर्वत में अच्छा उभार होने के साथ-साथ सूर्य और गुरु पर्वत में भी अच्छा उभार बना हुआ होता है तो ऐसे जातक बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होते हैं। बुद्धि और मेहनत के बल पर ये अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed