फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry reading know good and bad moles in palm

हस्तरेखा ज्योतिष: जानिए हथेली पर बने शुभ अशुभ तिल क्या-क्या संकेत देते हैं

Sun, 27 Jun 2021 03:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Jun 2021 03:42 PM IST
सार

  • हाथ की  सबसे छोटी उंगली पर अगर तिल बना हुआ होता है तो व्यक्ति काफी समृद्धिशाली और मान सम्मान वाला होता है।
  • अनामिका उंगली में तिल होने पर व्यक्ति का समाज में रुतबा काफी होता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनता है।

विज्ञापन
palmistry reading know good and bad moles in palm
जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वे लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं।

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी लकीरों और निशानों के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ जानकारियां जानी जा सकती है। इसके अलावा शरीर पर मौजूद तिलों से भी जातक के भविष्य के बारे में कई अहम चीजें पता लगाई जाती हैं। हथेली पर लकीरों के साथ कई जगहों पर तिल भी मौजूद होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में इन तिल का विशेष महत्व होता है। ये तिल कुछ शुभ तो कुछ अशुभ फल देने वाले होते हैं। जिन लोगों की हथेली में शुभ तिल होते हैं उनके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है। लेकिन जिनकी हथेली में तिल अशुभ स्थान पर होते हैं उनके जीवन में परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन


- अगर किसी व्यक्ति के हथेली में गुरु पर्वत पर तिल बना होता है तो उसके जीवन में धन की कमी नहीं रहती। धन और संपदा से पूर्ण होने पर वह जीवन का आनंद प्राप्त करता है।
विज्ञापन


-जिन व्यक्तियों की हथेली में शनि उभरा हुआ हो और उस स्थान पर तिल बना हुआ दिखाई दे तो समझिए कि वह व्यक्ति खूब धन कमाता है।

- हाथ की  सबसे छोटी उंगली पर अगर तिल बना हुआ होता है तो व्यक्ति काफी समृद्धिशाली और मान सम्मान वाला होता है।

- अनामिका उंगली में तिल होने पर व्यक्ति का समाज में रुतबा काफी होता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी अधिकारी बनता है।

- जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वे लोग मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। ऐसे लोग धन खर्च करने में पीछे नहीं हटते हैं फिर भी इनके पास धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यदि किसी व्यक्ति की बाईं हथेली पर तिल होता है तो ऐसे लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। ये पैसा तो खूब कमाते हैं लेकिन बचा नहीं पाते हैं। वहीं दाएं हाथ की हथेली के ऊपरी भाग पर तिल के होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। ये लोग हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहते हैं।


- अगर बात करें हथेली पर कहां-कहां तिल का होना अशुभ होता है तो- शुक्र पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता । यहां पर तिल होने पर जातकों का वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह मंगल पर्वत पर बना तिल जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में संकेत करता है। बुध पर्वत पर तिल का होना हानि की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed