फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry prediction lucky line in palm

Palmistry: हथेली पर बने ये निशान आपके अमीर बनने की तरफ करते हैं इशारा

Mon, 22 Mar 2021 06:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Mar 2021 06:17 PM IST
सार

हथेली पर अगर भाग्यरेखा और ह्रदय रेखा के बीच में कही त्रिकोण बन रहा हो तो व्यक्ति कई स्त्रोतों से धन अर्जित करता है।
 

विज्ञापन
palmistry prediction lucky line in palm
हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के उभार बने हुए होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथेली पर बनी हुई तमाम तरह की लकीरें और निशान से व्यक्ति के जीवन में घटने वाली घटननाओं के बारे में जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं हाथ की किन लकीरों में छिपा हुआ है आपके तरक्की का रास्ता...
विज्ञापन


-हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के उभार बने हुए होते हैं। उंगलियों के नीचे बने इन उभारों को पर्वत कहा जाता है। जिसमें सूर्य, गुरु, शनि और शुक्र पर्वत प्रमुख होते हैं। अगर कोई रेखा मणिबंध से निकलते हुए सीधे शनि पर्वत पर जा मिलती है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान और भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग किस्मत के मामले में कभी धनी होते हैं।
विज्ञापन


- हथेली पर अगर भाग्यरेखा और ह्रदय रेखा के बीच में कही त्रिकोण बन रहा हो तो व्यक्ति कई स्त्रोतों से धन अर्जित करता है।

- अगर कोई रेखा अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होकर शनि पर्वत पर आकर मिले तो यह संकेत व्यक्ति के सफल बिजनेसमैन बनने की तरफ इशारा करता है।  

- अगर भाग्यरेखा से निकलते हुए कोई लकीर त्रिशूल के आकार की आकृति बनाते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिले तो ऐसी व्यक्ति धनवान होने के साथ-साथ उसका समाज में काफी मान-सम्मान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर आपकी हथेली पर कोई रेखा अंगूठे से आरंभ होकर  सबसे छोटी उंगली पर आकर मिले तो ऐसा व्यक्ति पैतृक संपत्ति से धन कमाता है। परिवार और समाज में काफी रुतबा भी होता है।


- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की 10 उंगलियों पर चक्र बने होते हैं उस व्यक्ति पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा व्यक्तियों को नाम, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। नेतृत्व क्षमता होने के कारण ऐसे लोग राज करते हैं।

- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर मछली की आकृति का कोई निशान बना हुआ दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ और भाग्यशाली होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed