{"_id":"58f694bc-ca6f-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"palmistry-neck-reveals-ornament-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी महिलाओं के पास होते हैं ढेरों गहने ","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
ऐसी महिलाओं के पास होते हैं ढेरों गहने
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को सबसे ज्यादा प्यार गहनों से होता है। हर महिला चाहती है कि उनके पास ढ़ेरों गहने हों लेकिन कुछ के पास खूब सारे गहने होते हैं तो कुछ महिलाओं के पास धन होते हुए भी गहनों का अभाव होता है अथवा गहने होते भी हैं तो उसका सुख नहीं मिलता है।
विज्ञापन
भविष्य पुराण में ब्रह्मा जी कुमार कार्तिकेय जी को बताते हैं कि स्त्रियों के शुभ लक्षणों को उनकी गर्दन को देखकर भी जाना जा सकता है। जिस महिला के कंधे और गर्दन का पिछला भाग उंचा नहीं होता है वह दीर्घायु होती है और लंबे समय तक अपने पति के साथ सांसारिक सुखों का आनंद प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन
जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है और चार उंगल के परिमाप पर तीन स्पष्ट रेखा होती है वह बड़ी ही भाग्यशाली होती है। ऐसी महिला सभी प्रकार के भौतिक सुख-सुविधाओं सहित रत्नों के आभूषण धारण करती हैं। इनके पास ढ़ेरों गहने होते हैं और इनका सुखपूर्वक उपभोग करती हैं।
विज्ञापन
पतली गर्दन वाली महिला को जीवन में बार-बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोटी और भारी गर्दन वाली महिला को जीवन में कई बार दु:ख का सामना करना पड़ता है। गर्दन लंबी हो लेकिन बारबर दूरी पर तीन रेखा नहीं हो तो ऐसी महिला दूसरों के अधीन जीवन बिताती है।