फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry mole on eyes

तिल का यह निशान बताता है पूर्व जन्म में सांप थे

Thu, 27 Jun 2013 08:30 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
palmistry mole on eyes

सभी के शरीर के किसी न किसी अंग पर ब्यूटी स्पॉट यानी तिल होता है। लेकिन तिल केवल खूबसूरती ही नहीं बताता, ये पिछले जन्म के राज भी खोल देता है।

विज्ञापन


तिल के विषय कई प्रकार की मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार पूर्व जन्म में व्यक्ति को जिस स्थान पर चोट लगी होती है उस स्थान पर वर्तमान जन्म में तिल का निशान होता है।
विज्ञापन


हालांकि समुद्रशास्त्र में तिल के निशान को भविष्य जानने के लिए प्रयोग में लाया गया है। इस विज्ञान में बताया गया है कि जिस स्थान पर तिल होता है उसके अनुसार उसका अलग-अलग फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हम बात करते हैं आंखों के आस-पास मौजूद तिल। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के दोनों भौहों के मध्य तिल होता है उसे बहुत सी यात्राएं करनी पड़ती हैं। लेकिन किसी महिला के भौहों के मध्य में तिल हो तो यह उनके लिए भाग्यशाली होने का सूचक होता है। ऐसी महिलाओं की शादी धनवान परिवार में होती है और इनका पति उच्चाधिकारी होता है।


जिस व्यक्तियों की दांयी आंख पर तिल होता है उनका दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है।

दूसरी ओर बायीं आंख पर तिल होने पर दांपत्य जीवन में परेशानी आती है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिनकी पलकों पर तिल होता है वह एकांतप्रिय होते हैं और संवेदनशील होते हैं।

कुछ लोगों के आंखों के अंदर भी तिल का निशान होता है। माना जाता है कि ऐसा व्यक्ति पूर्व जन्म में सर्प योनि में था। इन्हें किसी भी अनहोनी का पहले से पूर्वाभास हो जाता है। एसे व्यक्ति भावुक और कोमल हृदय वाले होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed