फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry lucky sign in foot

पैरों में हैं यह लकी निशान फिर तो जल्दी ही बनेंगे धनवान

Tue, 23 Sep 2014 11:37 AM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
palmistry lucky sign in foot

हाथ की रेखाओं का हस्तरेखा विज्ञान में जितना महत्व है उतना ही महत्व पैर की बनावट और तलवे में मौजूद रेखाओं और चिन्हों का भी है। हस्तरेखा विज्ञान में कई जगह भगवान विष्णु के पगतल में मौजूद रेखाओं और चिन्हों का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


भगवान विष्णु के पैरों में मौजूद जिन चिन्हों को हस्तरेखा विज्ञान में बहुत ही शुभ बताया गया है। यह चिन्ह जिनके पैरों में मौजूद होते हैं वह बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे चिन्ह भगवान राम, कृष्ण, महात्मा बुद्घ, महावीर जैन और आज के युग के कई धनवान व्यक्तियों के पैरों में मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस तरह के चिन्ह जिन व्यक्तियों के पैरों में मौजूद होते हैं वह व्यक्ति कभी न कभी जरुर धनवान बनते हैं। इन्हें समाज में प्रतिष्ठा मिलती है। यहां ऐसे ही पांच चिन्हों का उल्लेख किया जा रहा है जो आपके पैरों में मौजूद हों तो आप एक न एक दिन प्रतिष्ठित और धनवान व्यक्ति बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलवे में मौजूद धनवान रेखा

palmistry lucky sign in foot

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के पगतल की कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी उंगली के किनारे थोड़ा सा नीचे ऊपर की ओर उठी हुई रेखा होती है वह व्यक्ति भोग विलास में रुचि लेने वाला होता है।

लेकिन इनकी अच्छी बात यह होती है कि यह अपने गुण और कर्मों से समाज एवं कार्यक्षेत्र में खूब नाम और यश अर्जित करते हैं। इन्हें भाग्य का सहयोग मिलता रहता है और धन संपत्ति अर्जित करने में कामयाब होते हैं।


अक्षय धन रेखाः कभी धन की कमी नहीं रहती

palmistry lucky sign in foot

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के एड़ी मूल में तीन अंगुली ऊपर मध्य भाग में वृत्त रेखा यानी गोल आकृति बन रही है तो समझ लेना चाहिए कि तलवे में अक्षय धन रेखा मौजूद है।

लेकिन ऐसे व्यक्ति को धनवान बनने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। परिश्रम का इन्हें अच्छा परिणाम मिलता रहता है और कामयाबी की ओर बढ़ते रहते हैं।

अगर दोनों पैरों को मिलाने पर तलवे आपस में नहीं मिले और बीच में वृत्त यानि गोल आकृति बने तो यह भी धनवान बनने के संकेत हैं।

ऐसे व्यक्ति धनवान होने के साथ ही साथ जीवन में खूब नाम और यश भी कमाते हैं। यह अपने क्षेत्र में सफल व्यक्ति होते हैं।

त्रिशूल रेखाः यह धनवान और धर्मात्मा बनाता है

palmistry lucky sign in foot

जिनके पैरों में भगवान शिव का अस्त्र यानी त्रिशूल का चिन्ह होता है वह बड़े ही भाग्यशाल होते हैं। जिनके पैरों में यह चिन्ह होता है वह सरकारी क्षेत्र में अथवा सरकार से जुड़े किसी क्षेत्र में बड़े अधिकारी होते हैं। यह जहां भी होते हैं इनका प्रभाव बना रहता है। धन संपत्ति की इनके पास कभी कमी नहीं होती।

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार यह रेखा अंगूठे के बगल और मध्यमा उंगली के संगम में जोड़ पर स्थित होता है। माना जाता है यह रेखा पैर में होना पूर्वजन्म के पुण्य कर्मों का फल होता है।

अंगूठे मूल में जिनके स्वास्तिक का चिन्ह पाया जाता है वह महापुरुष होते हैं।

ऐसा व्यक्ति धार्मिक और दानी होता है। धर्म कर्म के प्रति अधिक रुझान होने पर यह अपने ध्यान योग से सिद्घ पुरूष भी बन सकते हैं।

परोपकारी रेखाः धनवान होकर भी वैरागी होते हैं यह

palmistry lucky sign in foot

जिस व्यक्ति के तलवे में एड़ी के मध्य भाग में दायीं ओर एड़ी के मूल भाग से निकलकर कोई रेखा पहुंचती है वह बहुत ही परोपकारी और सज्जन व्यक्ति होता है। भगवान की इन सदैव कृपा रहती है।

यह जो भी काम करते हैं उनमें कम परिश्रम से ही इन्हें खूब सफलता मिलती है। यह एक न एक दिन खूब धनवान बनते हैं।

जबकि पगतल की एड़ी के मध्य से किनारे की ओर अर्धचन्द्राकर रेखा होने पर व्यक्ति के पास धन होने पर भी वह उनमें लिप्त नहीं होता है। इनका व्यवहार वैरागी की तरह होता है। ईश्वर में इनकी गहरी आस्था होती है।


व्यवसाय से धनवान बनाने वाली रेखा

palmistry lucky sign in foot

अपने तलवे को गौर से देखिए अगर इनमें एड़ी से थोड़ा ऊपर अंग्रेजी के T जैसी अकृति नजर आती है तो यह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली चिन्ह है। यह चिन्ह संकेत है कि आप अगर व्यापार करें तो आपकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता है।

हस्तरेखा विज्ञान कहता है कि तलवे में ऐसा निशान होने का साफ-साफ मतलब है कि आप व्यापार में खूब सफल होंगे। व्यवसाय से आप खूब धन और मान-सम्मान अर्जित करेंगे।

जबकि तलवे के मध्य भाग से एक उंगली ऊपर किनारे से निकली नीचे की ओर झुकी रेखा का होना व्यक्ति के महान विद्वान होने का संकेत होता है। इस तरह की रेखा पैर में होने पर व्यक्ति बुद्घिमान होता है और अपने ज्ञान से धन और यश कीर्ति अर्जित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed