फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry guru parvat mount of jupiter

हथेली में यह स्थान ऊंचा होना ठीक नहीं, जानिए क्या होता है परिणाम

Sun, 11 May 2014 07:42 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
palmistry guru parvat mount of jupiter

आपने देखा होगा कि बच्चा जब जन्म लेता है तो उसकी मु्ट्ठी बंद रहती है। कहते हैं इस बंद मुट्ठी में ब्रह्मा जी व्यक्ति का भाग्य लिखकर उसे धरती पर भेजते हैं।

विज्ञापन


अगर व्यक्ति अपनी कुंडली नहीं भी बनाए तो हथेली देखकर जीवन की हर छोटी बड़ी चीजें जान सकता है। ब्रह्मा जी ने समुद्रशास्त्र में कुमार कार्तिक को हस्तरेखा से जुड़ी कई राज की बातें बताई हैं। उनमें से एक राज यह भी है।

विज्ञापन

आर्थिक परेशानी बताता है

palmistry guru parvat mount of jupiter

हथेली में तर्जनी ऊंगली के नीचे के स्थान को गुरु पर्वत कहते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार यह स्थान व्यक्ति के जीवन में गुरु के प्रभाव को बताता है। गुरु धर्म, धन और व्यक्ति के चरित्र को भी दर्शता है।

गुरु पर्वत दबा हुआ होना व्यक्ति के जीवन में आर्थिक पक्ष की कमजोरी को दर्शाता है। लेकिन अधिक ऊंचा होना उससे भी बुड़ी स्थिति को बताता है।

इस शौक के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होता है

palmistry guru parvat mount of jupiter

समुद्रशास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत का अधिक ऊंचा होना बताता है कि व्यक्ति जरुरत से अधिक खाने पीने का शौकीन होगा। तंबाकू और शराब पीने का शौक हो सकता है। इसके कारण इन्हें पेट संबंधी रोग और अपच की शिकायत हो सकती है।

ऐसा व्यक्ति धर्म कर्म के काम तो करता है लेकिन जरुरत से अधिक दिखावा भी करता है। इस पर्वत पर क्रास के चिन्ह या जाली होने पर भी व्यक्ति बहुत अधिक खाने पीने वाला होता है। जिनके गुरु पर्वत पर जाली या क्रास का चिन्ह होता है उन्हें भी धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed