फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry Bad Luck Line in Palm are not auspicious you have to face problems throughout life

Palmistry: शुभ नहीं माने जाते हथेली पर मौजूद ऐसे निशान, जीवन भर झेलनी पड़ती हैं परेशानियां

Mon, 12 Feb 2024 11:13 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 12 Feb 2024 11:13 AM IST
सार

Bad Luck Line in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में ये अशुभ निशान या रेखाएं होती हैं उन्हें जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। ऐसे लोग तमाम कोशिशों के बाद भी जीवन में हमेशा असफल रहते हैं। 

विज्ञापन
Palmistry Bad Luck Line in Palm are not auspicious you have to face problems throughout life
शुभ नहीं माने जाते हथेली पर मौजूद ऐसे निशान - फोटो : iStock

विस्तार

Bad Luck Line in Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की हथेली पर कुछ ऐसे निशान व रेखाएं होती हैं, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी निशान होते हैं, जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में ये अशुभ निशान या रेखाएं होती हैं उन्हें जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पाती है। ऐसे लोग तमाम कोशिशों के बाद भी जीवन में हमेशा असफल रहते हैं। हथेली में मौजूद अशुभ रेखाएं या चिह्न व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं उन रेखाओं और चिह्नों के बारे में जो दुर्भाग्य को दर्शाती हैं...

विज्ञापन


हथेली में द्वीप का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में किसी भी पर्वत पर द्वीप का निशान शुभ नहीं माना जाता है। ये निशान जिस भी पर्वत पर होता है, उस पर विपरीत प्रभाव डालता है। यदि द्वीप का निशान गुरु पर्वत पर है, तो मान-सम्मान में कमी आती है। सूर्य पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर नौकरी से संबंधित परेशानियां आती हैं। चंद्र पर्वत पर द्वीप का निशान होने पर व्यक्ति की कल्पना शक्ति प्रभावित होती है। वहीं मंगल पर्वत पर द्वीप का निशान हो तो व्यक्ति का साहस कम हो जाता है।  
विज्ञापन


Bhagya Rekha: ऐसी भाग्य रेखा वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, शादी के बाद चमकती है किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं सही नहीं मानी जाती हैं। ऐसी रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी हुई होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।


काला धब्बा
हथेली में काला धब्बा भी शुभ नहीं माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में काला धब्बा होता है उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। जीवन भर एक के बाद एक परेशानियां लगी रहती हैं।

भाग्य रेखा पर तिल
भाग्य रेखा पर तिल को अशुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा पर तिल होता है ऐसे लोगों के जीवन में बड़ी कठिनाइयां आती हैं और इन्हें करियर और आर्थिक दोनों दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

हस्तरेखा: दौलतमंद लोगों की हथेली में होते हैं इस तरह के निशान, चेक करें आपके हाथ में है या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed