फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry astrology hasthrekha job line in palm these line indicates good job

हस्तरेखा ज्योतिष: हथेली पर बनी इन लकीरों से मिलता है मनचाही नौकरी पाने के संकेत

Fri, 03 Sep 2021 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 03 Sep 2021 06:51 AM IST
सार

 जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा एकदम साफ और स्पष्ट होती है उन्हें भी मनचाही और कम समय में नौकरी की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी तरफ हथेली पर चंद्र पर्वत में उभार हो साथ कोई रेखा बुध पर्वत की तरफ जाती हो यह शुभ फल देने वाली रेखा होती है।

विज्ञापन
palmistry astrology hasthrekha job line in palm these line indicates good job
palmistry - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर युवा का ये सपना होता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उसको अच्छी नौकरी मिले। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह जी जान से मेहनत करता है। कई लोगों को मनचाही नौकरी बहुत ही जल्दी प्राप्त हो जाती है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कई बार प्रसास करने के बाद भी उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों के मन में यह सवाल पैदा होता है कि आखिर कुछ लोगों को जल्दी और कुछ को बहुत मेहनत करने पर बाद नौकरी क्यों मिलती है। इसका जवाब आपको हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में मिलता है। आइए जानते हैं आपकी हथेली पर नौकरी के संकेत किन रेखाओं में छिपे हुए होते हैं।

विज्ञापन
  • उन लोगों को नौकरी मिलने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है जिनकी हथेली में भाग्य रेखा सीधे निकलकर शनि पर्वत पर मिलती हो। हथेली पर यह रेखा बहुत ही शुभ और जीवन में लाभ पहुंचाने वाली रेखा होती है। ऐसे लोगों को बहुत की कम उम्र में मनचाही नौकरी मिल जाती है। इसके अलावा ये लोग नौकरी में काम करते हुए उच्च पदों पर आसीन होते हैं। 
  • विज्ञापन
  • ज्योतिष में शनिदेव को नौकरी का कारक ग्रह माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार बना हो और साथ ही उस जगह पर किसी भी तरह का कटा हुआ निशान न हो तो व्यक्ति को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना होती है। ऐसे जातकों को नौकरी थोड़े से ही प्रयास में जल्दी मिल जाती है। शनि के अलावा सूर्य और गुरु दो  ग्रह भी होते हैं जो नौकरी के कारक ग्रह माने गए हैं। अगर जातक की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उठा हुआ हो तो व्यक्ति को मनचाही नौकरी मिलती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर मस्तिष्क रेखा भी अच्छी नौकरी और व्यवसाय शुरू करने का संकेत देती हैं।  जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा एकदम साफ और स्पष्ट होती है उन्हें भी मनचाही और कम समय में नौकरी की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी तरफ हथेली पर चंद्र पर्वत में उभार हो साथ कोई रेखा बुध पर्वत की तरफ जाती हो यह शुभ फल देने वाली रेखा होती है। ऐसे जातकों को अच्छी नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।
  • अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर कोई चक्र का निशान बना हुआ दिखाई देता हो तो ऐसे जातकों को नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed