फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   know your age from finger

कितने साल जिएंगे, यह बताएगी आपकी उंगली

Sat, 18 May 2013 03:13 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 18 May 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
know your age from finger

जीवन और मृत्यु का रहस्य ऐसा है

विज्ञापन
जिसे हर कोई जानना चाहता है, आप भी जानना चाहते होंगे। जीवन के बाद क्या होगा यह जानने के लिए पुराणाओं और उपनिषदों में लिखी बातों पर ही यकीन करना होगा क्योंकि इसका सत्य जानने के बाद हम किसी को कुछ बताने के लिए इस धरती पर नहीं रहते हैं। लेकिन यह आप जरूर जान सकते हैं कि आपकी कुल आयु कितनी होगी।

समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि हाथ की लकीरों के अलावा माथे की लकीरों से भी आयु का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। इस शास्त्र के अनुसार माथे की चार लकीरें जो एक ओर से दूसरी ओर कनपटी को छूती हों वह उत्तम होती हैं। ऐसा व्यक्ति दीर्घायु होता है, प्राचीन काल में लोगों की आयु अधिक होती थी इसलिए उस समय इस तरह की मस्तिष्क रेखा वालों को शतायु कहा जाता था यानी सौ साल जीने वाला।

माथे की एक रेखा 25 वर्ष की आयु को दर्शाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है उतनी ही उत्तम मानी जाती है। माथे की लकीरों से आयु जानने के लिए एक अन्य आसान तरीका यह है कि अपनी उंगली से अपने शरीर को नापें। भविष्य पुराण के अनुसार अपनी उंगलियों से जो व्यक्ति एक सौ आठ यानी चार हाथ बारह उंगली का होता है वह भाग्यशाली होता है।

ऐसा व्यक्ति लंबे समय तक पृथ्वी का भोग प्राप्त करके यहां से विदा होता है। जिन व्यक्तियों का शरीर उंगली से नापने पर सौ उंगली होता है। वह मध्यम आयु वाले और मध्यम जीवन जीने वाले होते हैं। नब्बे और इससे कम उंगली का होना आयु के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा व्यक्ति औसत जीवन जीता है।
नोट: उंगली से शारीर को नापने के लिए सभी उंगलियों को एक साथ मिलाकर सिर से लेकर पैर तक नापें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed