फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry Prediction : जानें हथेली की किन रेखाओं ने विराट कोहली को बनाया एक सफल कप्तान

Tue, 09 Apr 2019 08:31 AM IST
Nisha Ghai डॉ. निशा घई
Updated Tue, 09 Apr 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
know the secret of Virat Kohli Hand Reading
Virat Kohli Hand Reading

विराट कोहली की चौड़ी चौकोर हथेली के साथ छोटी उंगलियां, मजबूत मंगल और चंद्रमा के साथ शुक्र पर्वत, उन्हें एक विजेता और भारतीय कप्तान बनाता है। उनका अंगूठा पूर्णता, शोध, गुणवत्ता को जोड़ रहा है। उनकी हथेली में लाइफ लाइन, मजबूत हृदय रेखा और सीधी भाग्य रेखा का संयोजन, उन्हें ऊर्जावान, रचनात्मक, प्रतिभाशाली, मेहनती और उत्तम खिलाड़ी बनाता है। इन्हीं सभी गुणों से वह एक स्टार बल्लेबाज के रूप में उभर कर दुनिया के सामने आते हैं।

know the secret of Virat Kohli Hand Reading
Virat Kohli Hand Reading

आखिर कोहली क्यों करते हैं जल्दबाजी

सीधी जीवन रेखा से पता चलता है कि उन्हें अपने बचपन में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ीं। असुरक्षा और कठिन समय का सामना करना पड़ा। उनकी सीधी हृदय रेखा ने उन्हें गर्मजोशी से पेश आने वाले व्यक्ति के साथ-साथ अभिमानी भी बनाया। छोटी उंगलियों के कारण वे जल्द बाजी में निर्णय लेते हैं। इससे उन्हें सचेत रहना चाहिए। शाखा युक्त मस्तिष्क रेखा ने उन्हें रचनात्मक कौशल को जोड़ा।

know the secret of Virat Kohli Hand Reading
Virat Kohli Hand Reading

किन गुणों के कारण बने कप्तान

विराट कोहली का सबसे मजबूत हिस्सा उनके हाथ का अंगूठा है। यह उसे पूर्णता प्रदान करते हुए उनमें आत्म नियंत्रण का दृढ़ संकल्प और प्रबंधन देता है। जिस कारण वे भारतीय टीम के सफलतम बल्लेबाज और कप्तान बने। वह एक अच्छे इंसान हैं, जो हमेशा अपने साथियों को सराहते हैं और मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the secret of Virat Kohli Hand Reading
Virat Kohli Hand Reading

इसलिए जोखिम से नहीं डरते विराट

एक खिलाड़ी के लिए योजना, साहस और आत्मविश्वास बहुत महत्वपूर्ण है, जो लंबी शनि और सूर्य उंगली पूरा करती है। लंबी सूर्य उंगली के कारण विराट प्रसिद्ध कप्तान बने। उनकी हथेली की बृहस्पति उंगली तटस्थ है, जिसने उन्हें नेतृत्व की क्षमता दी। वह नया प्रयोग करने की कोशिश करने में संकोच नहीं करते हैं, भले ही वो जोखिम भरे क्यों न हों। 

विज्ञापन
know the secret of Virat Kohli Hand Reading
Virat Kohli Hand Reading

कोहली की कमी, जिसे करना होगा दूर

विराट कोहली की सभी अंगुलियां एक आर्क का निर्माण कर रही हैं, जो संतुलित दिमाग की तरफ इशारा करती हैं। ये इस बात को प्रकट करती हैं कि वह अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और उन्हें दूर करने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें तरक्की करने में हमेशा मदद करेगा। उसका नकारात्मक बिंदु यह है कि वह हमेशा जल्दी में होते हैं, जिस कारण कभी-कभी निर्णय गलत हो जाते हैं। उन्हें शांत रहने की अधिक जरूरत है। साथ ही साथ उन्हें जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed