फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry Prediction : अनहोनी को होनी करने वाले धोनी की हस्तरेखाओं ने खोला बड़ा राज

Sun, 07 Apr 2019 08:31 AM IST
Nisha Ghai डॉ. निशा घई
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
know the secret of M.S. Dhoni Hand's Reading
M.S. Dhoni Hand's Reading
धोनी की हथेली एक सफल इंसान की हथेली है। उनके हाथ में नेता और साधक का एक आदर्श संयोजन है। व्यक्तिगत छोटी उंगलियां, चौड़ी हथेली, सही मस्तिष्क और हृदय रेखाएं, लंबा अंगूठा, शुक्र का मजबूत पर्वत और अच्छी तरह से विकसित ऊपरी मंगल सभी साहस और उच्च मानक प्रतिभा का संकेत देते है। धोनी जबरदस्त मानसिक और शारीरिक कौशल वाले व्यक्ति हैं, जो अपनी प्रतिभा को उच्चतम स्तर तक ले जाना जानते हैं।






 
know the secret of M.S. Dhoni Hand's Reading
M.S. Dhoni Hand's Reading

जानें कौन सी रेखा उन्हें जिद्दी बनाती है  
धोनी एक पूर्णतावादी और बहुत अच्छे लीडर हैं, लेकिन साथ ही साथ वह जिद्दी भी हैं। उनकी छोटी उंगलियां, उन्हें जुनूनी बनाती हैं। मजबूत मंगल और लंबी सूर्य उंगली के कारण वह अपने लिए और दूसरों के लिए मानक तय करते हैं, जो कभी-कभी दूसरों के द्वारा पसंद नहीं किए जाते हैं। विशेष रूप से अपनी मजबूत सूर्य उंगली के कारण वह अपने कौशल और प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं।

know the secret of M.S. Dhoni Hand's Reading
एमएस धोनी

इसलिए मीडिया में पॉपुलर हैं धोनी
उन्नत शुक्र के साथ चन्द्रमा, उन्हें मीडिया के प्रति झुकाव दे रहे हैं। उनसे अधिक प्रतिभाशाली लोग अक्सर उनसे असुरक्षा की भावना महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the secret of M.S. Dhoni Hand's Reading
M.S. Dhoni Hand's Reading

इस रेखा ने बनाया बेहतर रणनीतिकार
धोनी एक बहुत अच्छे योजनाकार हैं। चौकोर शनि की उंगली उनकी रचनात्मकता और कल्पना का अद्भुत संगम बनाती है। एक मजबूत सहज ज्ञान देती है और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करती है।धोनी बुध उंगली के कारण चतुर हैं और सूर्य उंगली के कारण एक अच्छे लीडर साबित होते हैं। यह उनका प्लस प्वाइंट है कि वह गंभीर और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा केंद्रित रहते हैं। सही अर्थों में धोनी एक मास्टर और अच्छे रणनीतिकार हैं। धोनी अपने जूनियर्स को एक दोस्त की तरह समझाते हैं। वे बहुत प्रतिभाशाली और मुद्दों को निष्पक्ष रूप से देखने वाले शख्स हैं। 

विज्ञापन
know the secret of M.S. Dhoni Hand's Reading
M.S. Dhoni Hand's Reading

इस कारण कर लेते हैं भावनाओं पर नियंत्रण
स्ट्रांग थंब होने के कारण धोनी अपनी भावनाओं पर बेहतर तरीके से नियंत्रण  रख सकते हैं। इससे उन्हें सही निर्णय लेने में मदद मिलती है। यदि बात करें उनके निगेटिव प्वाइंट्स की तो वह दूसरों की बहुत आलोचना कर सकते हैं और कई बार शनि के कारण खुद को असुरक्षित पाते हैं। 

नोट : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ की रेखाओं का विश्लेषण इंटरनेट पर मौजूद उनकी फोटो के आधार पर किया गया है। जो अलग-अलग तस्वीर में भिन्न-भिन्न रूप में दिखाई दे सकती है। सार्वजनिक की गई तस्वीरों में कई लाइनें स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed