{"_id":"bd3d1432-dd3a-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"kiss-style-tells-a-lot-about-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके बारे में बहुत कुछ बताता है 'किस' का अंदाज़","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
आपके बारे में बहुत कुछ बताता है 'किस' का अंदाज़
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत कम लोग जानते हैं कि चुंबन के अंदाज से किसी की पर्सनैलिटी के बारे में भी जाना जा सकता है। भारतीय समुद्रशास्त्र और पश्चिम में बॉडी लैंग्वेज- दोनों ज्ञान की शाखाएं शारीरिक हावभाव के जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताती हैं। उसी प्रकार चुंबन विज्ञान द्वारा किसी के किस करने के हाव-भाव से उसे समझा जा सकता है।
विज्ञापन
पहचानिए कौन से लोग होते हैं ज़ल्दबाज
विज्ञापन
पश्चिम में प्रचलित चुंबन शास्त्र की मानें तो जो व्यक्ति होठों को गोल करके साथी को किस करते हैं वे आमतौर पर किसी भी विषय को गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे व्यक्ति में सेक्स के प्रति उतावलापन और हड़बड़ी रहती है। इनके आतुर व्यवहार के कारण इनका साथी इनसे नाराज रहता है और दांपत्य जीवन में परेशानी आती है।
विज्ञापन
रोमांटिक लोगों की पहचान कैसे करें
कहते हैं प्यार एहसास की चीज है और कई लोग मानते हैं कि खुली आंखों की बजाय बंद आंखों से इसे ज्यादा महसूस किया जा सकता है। किस करते समय जो लोग आंख बंद कर लेते हैं वे दरअसल इसी पर यकीन करते हैं और प्यार की गहराई में उतरने वाले होते हैं। अगर कोई किस करते समय आंखें बंद कर ले तो मानिये कि वह रोमांटिक स्वभाव का है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय होता है।
सेहत के लिए फायदेमंद चुंबन
प्यार को अधिकार समझते हैं ऐसे व्यक्ति
चुंबन सिर्फ एक कोमल स्पर्श तक सीमित नहीं है। कुछ व्यक्ति किस करते समय अपने साथी को कसकर पकड़ लेते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करके वे यह जताने की कोशिश करते हैं कि साथी पर उनका अधिकार है। ऐसे व्यक्ति दांपत्य जीवन में अपने साथी पर मालिकाना हक समझते हैं। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर वाद-विवाद होता है।
परफेक्ट पार्टनर को जानने का तरीका
चुंबन शास्त्र कहता है कि जो व्यक्ति किस करते समय जल्दबाजी नहीं करते हैं और कोमल स्पर्श के साथ किस करते हैं उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय होता है। इनका साथी किस को प्यार का एहसास समझकर लंबे समय तक याद रखता है। जो लोग अपने साथी को मौका मिलते ही हौले से किस कर लेते हैं उनके दांपत्य जीवन में भी प्यार भर होता है।