{"_id":"5e96dffa8ebc3e72f126cebe","slug":"how-to-get-all-the-comforts-in-life-know-lines-on-the-palm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा ज्योतिष: जीवन की सभी सुख-सुविधा कैसे मिलेगी, हथेली पर बनी लकीरों से जानें","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा ज्योतिष: जीवन की सभी सुख-सुविधा कैसे मिलेगी, हथेली पर बनी लकीरों से जानें
Thu, 16 Apr 2020 12:09 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
palmistry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तरेखा विद्या, ज्योतिष की कई विद्याओं में से एक है। इस ज्योतिष विद्या के अध्ययन से व्यक्ति की हथेली पर बने निशानों, रेखाओं और बनावट से किसी व्यक्ति का स्वभाव, चरित्र और उसके भविष्य के बारे में काफी जानकारियां प्राप्त की जाती है। यहां हम आज आपको हथेली की बनावट से व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का आंकलन करेंगे।
विज्ञापन
- जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली मोटी या भारी होती है, तो ऐसे व्यक्ति जीवन की सभी सुख-सुविधाएं हासिल करते हैं। इन्हें ऐशोआराम की सभी चीजें आसानी से मिल जाती है।
विज्ञापन
- वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों की हथेली पतली, चपटी और कड़क होती है वह व्यक्ति चिंतित और हमेशा छोटी-छोटी परेशानियों से बहुत जल्द डर जाता है।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में गड्ढा यानी गहराई होती है, ऐसे व्यक्तियों को भाग्य का साथ बहुत ही कम मिलता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में इस तरह की हथेलियों को शुभ नहीं माना जाता।
विज्ञापन
- जिन व्यक्तियों की हथेली बड़ी होती है वह किसी भी काम को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से करते हैं। इन्हे बहुत ही कम मेहनत में अच्छी सफलता मिल जाती है।
- जिन लोगों की हथेली आकार में बहुत ही छोटी होती हैं, वे बिना किसी योजना के काम करते हैं जिससे उन्हें अक्सर परेशानी होती है।
- व्यक्ति के जीवन में उस स्थिति में सबसे ज्यादा धन और सुख प्राप्त होता है जब हथेली में शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखाएं बनती हो।
- उठे हुए सूर्य पर्वत से जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है वहीं अगर शनि पर्वत में उभार हो तो व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में किसी कार्य में असफल नहीं हो सकता।