फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   health palmistry marriage line

क्यों, शादी के बाद ऐसे पुरुषों की सेहत खराब होने लगती है?

Tue, 02 Sep 2014 05:25 PM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
health palmistry marriage line

आपने देखा होगा कि कुछ लोग विवाह से पहले काफी स्वस्थ्य रहते हैं लेकिन विवाह के बाद अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहती है।

विज्ञापन


इसका कारण चिकित्सा विज्ञान अलग-अगल बता सकता है लेकिन हस्तरेखा विज्ञान में इसका एक कारण उनकी हथेली में मौजूद एक खास रेखा है।

इस रेखा का संबंध विवाह रेखा से है। विवाह रेखा छोटी उंगली के पास हथेली के किनारे से आरंभ होता है इस रेखा की लंबाई के आधार पर किसी भी व्यक्ति की शादी कब होगी इसका अंदाजा लगाया जाता है।

हस्तसंजीवन एवं विवेक विलास नामक पुस्तक के अनुसार पुरुष के बाएं हाथ से स्त्री सुख एवं स्त्री के दाएं हाथ से उनके जीवन में पति सुख को देखा जाता है।

विवाह के बाद सेहत में उतार-चढ़ाव

health palmistry marriage line

इन पुस्तकों में यह भी बताया गया है कि जिन पुरुषों की हथेली में स्वास्थ्य रेखा आकर विवाह रेखा को काटता है विवाह के बाद उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। इसका कारण इनका अत्यधिक प्रेम होता है।

जिनकी हथेली में विवाह रेखा पर आड़ी रेखा होती है उनके विवाह में बाधा आती है, कई बार अंतिम समय में विवाह बाधित हो जाती है। अगर विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप का निशान होता है तब व्यक्ति की दूसरी शादी होने की संभवना रहती है।

ठीक ऐसा ही परिणाम तब भी प्राप्त होता है जब अंगूठे की जड़ में द्वीप का चिन्ह होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब प्यार में लड़की की होती है बदनामी

health palmistry marriage line

अगर किसी कन्या की हथेली में ऊपर से चलकर कोई रेखा मंगल पर्वत पर आकर ठहर जाए तो उन्हें प्यार में बदनामी का सामना करना पड़ता है।

अगर इस रेखा से एक शाखा निकलकर जीवन रेखा के साथ चले तो वह व्यक्ति भावुक और नर्म स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवनसाथी शांत स्वभाव का होता है। लेकिन अगर इस रेखा के अंत में द्वीप का चिन्ह बन रहा हो तब प्यार में बदनामी होती है।

अगर यह रेखा जीवन रेखा से दूर जाए तो जीवनसाथी से संबंध में दूरी बढ़ती है। लेकिन मंगल से निकली शाखा रेखा टूटकर फिर आपस में जुड़ने लगे तो इसका मतलब है रिश्ता टूटने के बाद फिर से आप करीब आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed