फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   hast rekha palmistry know about inauspicious signs in palm

हस्तरेखा: हथेली पर बनते हैं ये 5 तरह के अशुभ निशान, जानिए इसका मतलब

Tue, 23 Oct 2018 12:02 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
hast rekha palmistry know about inauspicious signs in palm
palmistry

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाले निशानों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। हर एक व्यक्ति की हथेली पर अलग-अलग निशान या आकृतियां पायी जाती हैं जिनमें से कुछ शुभ होते हैं तो  कुछ अशुभ। शुभ निशान बनने पर सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है वहीं अशुभ निशान होने पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद कुछ अशुभ निशानों और चिन्हों के बारे में....

विज्ञापन


1- समुद्रशास्त्र में हथेली पर भाग्य रेखा को काफी महत्वपूर्ण रेखा माना जाता है। अगर भाग्यरेखा शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो और उस पर कुछ आड़ी रेखाएं उसको काट रही होती हैं तो उस व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


2- अगर किसी की हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान बने तो ऐसे लोगों का अपने पार्टनर का साथ बहुत कम समय के लिए मिलता है।

3- अगर किसी के अंगूठे से कोई रेखा निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती हुई निकलती हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4- जिस किसी के हथेली पर अनामिका उंगली के आस पास आड़ी रेखाएं बनती हो तो उस व्यक्ति को बुरे समय का सामना करना पड़ता है और लगातार जीवन में असफलताएं मिलती है।

5- अगर विवाह रेखा पर वर्ग के समान कोई निशान बनता हुआ दिखाई दे तो व्यक्ति हमेशा रोग से ग्रसित रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed