{"_id":"8ed22506-6070-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"eyebrow-reflects-personality","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौंहों की बनावट भी दर्शाती है व्यक्तित्व ","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
भौंहों की बनावट भी दर्शाती है व्यक्तित्व
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 17 Jan 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
भौंहों की बनावट न सिर्फ
विज्ञापन
सौन्दर्य को प्रभावित करता है बल्कि यह व्यक्तित्व को भी दर्शाता है। समुद्रशास्त्र
के अनुसार किसी भी व्यक्ति की आंखें और भौहों को देखकर उनके स्वभाव और जीवन के कई
पहलुओं को जाना जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपने भौहों पर भी ध्यान दें।
मोटी भौहें
कुछ लोगों की भौहों मोटी और घनी होती हैं। इस तरह की भौहों वालों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग अहंकारी होते हैं और इनमें धन के प्रति अधिक लालसा रहती है। यह किसी भी तरह अधिक से अधिक धन अर्जन करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को गुस्सा भी अधिक आता है और चालाक भी होते हैं।
हल्की भौहें
इस तरह के भौहों को आदर्श भौंह माना जाता है। जिनकी भौहें हल्की होती हैं उनमें संतोष की भावना रहती है। यह अपने आदर्श और सिद्धांतों पर कायम रह जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग समझदार और ज्ञानी भी होते हैं। आर्थिक मामलों में भी यह भाग्यशाली होते हैं।
लंबी भौहें
भौहें लंबी हों और कान के आस-पास पहुंचने लगे तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति कंजूस है। ऐसे लोग का मन अस्थिर रहता है पढ़ने-लिखने में इनकी रूचि कम होती है। इनमें व्यवहारिकता की कमी होती है। ऐसे लोग सामान्य जीवन जीते हैं।
दोनों भौहों का मिलना
जिन लोगों की दोनों भौहें आपस में मिली होती हैं वह चतुर और संयमी होते हैं। यह हर काम इत्मिनान से और कुशलता पूर्वक करने की कोशिश करते हैं। मेहनत और लगन से जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनके संबंध प्रेमपूर्ण होते हैं।
भौहों के बीच खाली स्थान
दोनों भौहों के बीच में खाली स्थान होना दर्शाता है कि व्यक्ति साफ और स्पष्टवादी है। इन्हें जो कुछ बोलना होता है समाने बोल देते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करते हैं। इनके दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं। ऐसे लोग अपने सिद्घांतों को अधिक महत्व देते हैं।
कलात्मक भौहें
जिनकी भौहों का आकार धनुष के समान होता है अर्थात दोनों ओर झुकी हुई और बीच में उठी हुई उन्हें कलात्मक भौंह कहते हैं। ऐसे भौहों वाले व्यक्ति कलात्मक विषयों में अधिक रूचि रखते हैं। यह किसी कला के जानकार भी हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए यह सदैव प्रयासरत रहते हैं। जीवन में आदर्शें को काफी महत्व देते हैं।