फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   chest in palmistry

छाती हो ऐसी तो बनेंगे धनवान

Wed, 07 Aug 2013 12:51 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
chest in palmistry

अगर आपकी छाती चिपटी हुई और पसलियां नज़र आती हैं तो इसे सुडौल और उन्नत बनाने का प्रयास शुरु कर दीजिए। क्योंकि छाती होगी सुडौल और उन्नत तो देवी लक्ष्मी होंगी मेहरबान।

विज्ञापन


इस बात का उल्लेख समुद्रशास्त्र में मिलता है। तभी शायद प्राचीन काल में युवक व्यायाम करके अपनी छाती सुडौल और पुष्ट बनाने की कोशिश करते थे।

समुद्रशास्त्र वह विज्ञान है जिसमें अंग लक्षण के अनुसार भविष्य जानने की विधि बतायी गई है। इसी के आधार पर हस्तरेखा विशेषज्ञ आपकी हथेली और अंगों को देखकर आपके बारे में बताते हैं। इस विज्ञान के अनुसार जिनकी छाती छोटी होती हैं उन्हें जीवन भर धन की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिनक छाती छोटी-बड़ी होती हैं उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा दूसरों से सहायता की जरुरत पड़ती है।

उन्नत छाती वाले व्यक्ति साहसी होते हैं और रक्षा एवं खेल जगत में सफलता की ऊंचाई पर पहुंचते हैं। दोनों छाती का एक सामान आकार में होना धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से पहले लड़कों के भी पैर देखें


उन्नत, मांसल और पुष्ट छाती वाले व्यक्ति राजा के समान संपन्न और सुखी होते हैं। जिनकी छाती पर बाल होता है वह उदार और दयालु स्वभाव के होते हैं।

इसके विपरीत जिनकी छाती पर बाल नहीं होते हैं वह हमेशा अपने हित और फायदे की बात सोचते हैं। यह किसी की सहायता भी करते हैं तो इसमें इनका निहित स्वार्थ छिपा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed