{"_id":"b4113932-d98e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"acording-to-palmistry-eye-reveals-you-will-be-rich-or-knowledgeable","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्वान होंगे या धनवान, आंखें खोलेंगी राज","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
विद्वान होंगे या धनवान, आंखें खोलेंगी राज
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 07:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेत्रों को जीवन का दर्जा दिया गया है। लेकिन कभी कभी नेत्र जीवन का राज भी खोल देते हैं। दरअसल आंखों की भी अपनी जुबान है और आंखें मन में छिपे राज खोल देती हैं। आंखों में झांककर ही पता चल जाता है कि अमुक खुश है या दुखी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आंखों से किसी के व्यक्तित्व और भविष्य को भी जाना जा सकता है। अपनी आंखों को गौर से देखिए अगर आपकी आंखें बड़ी-बड़ी हैं।
इनमें मासूमियत नज़र आती है और आंखों के अंतिम सिरे में लालिमा है तो समझ लीजिए की आप बड़े ही भाग्यशाली हैं।
भविष्य पुराण के अनुसार इस तरह की आंखों वाले व्यक्ति बड़े ही धनवान होते हैं। जिन व्यक्तियों की आंखें शहद के समान पीलापन लिये होती है, वह उदार हृदय के होते हैं। इनमें ईश्वर के प्रति गहरी आस्था होती है। ऐसे लोग आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करते हैं।
विज्ञापन
जिनकी आंखें बड़ी होती हैं वह भाग्यवान होते हैं और आंखों का रंग नीला है तो विद्वान होंगे। आंखों का रंग गहरा काला होना भी शुभ माना जाता है।
जिनकी आंखें भारी और ठहराव वाली नज़र आती है वह दार्शनिक और कुशल सलाहकार होते हैं। जिन व्यक्तियों की आंखें गोल और चक्र समान घूमने वाली होती है उन व्यक्तियों से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे व्यक्तियों में दूसरों की संपत्ति और सामान हड़पने की प्रवृति होती है। जिनकी आंखें निस्तेज और झुकी होती हैं वह आर्थिक रूप से परेशान रहते है। जिनकी आंखें सूखी हुई नज़र आती हैं उनमें साहस की कमी होती है।