फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to thumb palmistry know nature of person and future life

हस्तरेखा ज्योतिष: अंगूठे के आकार में छिपा है आपका स्वभाव और भविष्य

Wed, 03 Jul 2019 12:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 Jul 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
according to thumb palmistry know nature of person and future life
thumb palmistry

ज्योतिष के क्षेत्र में हस्तरेखा विद्या का बहुत महत्व है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं और आकृतियों का बनावट से व्यक्ति का भविष्य जाना जाता है। हस्तरेखा में ना सिर्फ हथेली की रेखाओं से भाग्य का फैसला होता है बल्कि उंगलियों और अंगूठे की बनावट से भी काफी कुछ मालूम किया जा सकता है। आइए जानते हैं  आपके अंगूठे में कौन से राज छिपे हुए होते हैं।

विज्ञापन


- जिस किसी व्यक्ति का अंगूठा मोटा, चौड़ा होता है वह बहुत ही मेहनती और गुस्से स्वभाव वाला होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही कम दूसरों की सुनने वाला होता है।
विज्ञापन


- लंबे, पतले और लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति बहुत ही भावुक और दूसरों के दुख-तकलीफ को अपना मानने वाला होता है। ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में स्वयं को ढालने वाले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिन व्यक्ति के दोनो अंगूठे लंबे और कठोर होते हैं वह व्यक्ति समझदार, चतुर, सतर्क, दृढ़ निश्चय और किसी अन्य के बहकावे में नहीं आने वाला होता है।

-अंगूठे दो हिस्सो में होता है। अंगूठे के ऊपरी वाला भाग व्यक्ति के इच्छा और नीचे वाला भाग तर्कशक्ति को बताता है। पहला हिस्सा बड़ा होने पर व्यक्ति की इच्छाएं बहुत प्रबल होती है और वाद-विवाद से दूर रहते हैं। वहीं दूसरा हिस्सा बड़ा होने पर व्यक्ति हर बात को तर्क की कसौटी पर कसता है।


- अगर हाथ खोलने पर अंगूठा पहली उंगुली से 90 डिग्री का कोण बनता है तो ऐसा व्यक्ति काफी समझदार और संतुलित होता है। वहीं अंगूठे का कोण 90 डिग्री से कम होता है व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का होता है। 45 डिग्री से कम कोण होने पर व्यक्ति अपना हित साधने वाला रहता है। 90 डिग्री से ज्यादा ज्यादा अंगूठा खुलने पर किसी दूसरे के बहकावे में जल्दी आ जाता है।

-   अंगूठा यदि सीथा होता है तो ऐसा व्यक्ति कठोर, जिद्दी और हमेशा अपनी ही बात पर अटल रहता है।

-  वहीं अगर अंगूठा जितना ज्यादा झुकने वाला होता है व्यक्ति उतना ही मिलनसार और नरम स्वभाव का होता है।

- जिन लोगों का छोटे अंगूठा होता है, वे लोग निर्बल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की कार्य क्षमता काफी कम होती है 

- चपटे अंगूठे वाले लोग निराशजनक स्वभाव वाले होते हैं। जबकि, जिन लोगों के अंगूठे अधिक चौड़े होते हैं, वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed