फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to palmisty know meaning of mole on body

सामुद्रिक शास्त्र : जानिए शरीर पर बने तिल के फायदे

Sun, 26 May 2019 01:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 May 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
according to palmisty know meaning of mole on body
शरीर पर बने तिल का महत्व
तिल के अध्ययन से हम शरीर के विभिन्न भागों में बने तिलों के बारे में समझ पाते हैं।  कई तिल तो शरीर में जन्मजात होते हैं लेकिन कई तिल ऐसे भी होते हैं जो कि हमारे जीवन काल में उत्पन्न होते हैं और गायब भी हो जाते हैं तथा इनका रंग व आकार भी बदलता रहता है। यह भाग्य में बदलाव का संकेत देते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह तिल मानव जीवन के कई रहस्यों से पर्दा उठाते हैं।
विज्ञापन


1- ऊपर के होंठों पर तिल का होना बताता है कि व्यक्ति विषय वासना में अधिक रुचि रखने वाला है। यानी यह तिल आपकी काम भावना के प्रति अधिक रुचि को दर्शाता है।
विज्ञापन


2- कान पर मौजूद तिल आपकी मध्यम आयु का संकेत माना जाता है। यह बात स्त्री पुरुष सभी के लिए है।

3- बायीं आंख पर पुरुष के तिल है तो इसका मतलब है जीवनसाथी से कलह होता रहेगा। दांपत्य जीवन में परेशानी रहेगी।

4- दाहिने गाल पर तिल होने का मतलब है कि आपको धन का लाभ मिलता रहेगा।

5- माथे पर तिल धनवान होने का सूचक माना जाता है।

6- ठोडी पर तिल होना दर्शाता है कि आपका अपने जीवनसाथी से गहरा प्रेम रहेगा। पुरुषों की ठोडी पर तिल उनका महिलाओं के प्रति आकर्षण को भी दर्शाता है।

7- कमर पर तिल का होना आपके अशांत मन का सूचक है। ऐसे व्यक्ति अक्सर मानसिक परेशानी और चिंता में रहते हैं।

8- नाक पर मौजूद तिल बताता है कि आप खूब यात्राएं करेंगे। ऐसे व्यक्ति विदेश में और मार्केटिंग के क्षेत्र में खूब कामयाब होते हैं।

9- पेट पर तिल का होना आपके खाने पीने के शौकीन होने का सूचक माना जाता है।

10- गले पर मौजूद तिल बताता है आप अपनी वाणी और बातों से कामयाब हो सकते हैं। लेकिन यह बहुत भावुक भी होते हैं इसलिए इनके मूड का कोई भरोसा नहीं रहता।

11- दाहिनी हथेली पर तिल का होना बताता है कि आप धनवान व्यक्ति बनेंगे यानी आपके पास खूब पैसा होगा।

12- गर्दन पर मौजूद तिल बताता है कि आपका जीवन सुखमय रहेगा। आप ऐशो आराम की चीजों का आनंद लेंगे।


13 दाहिनी छाती पर तिल जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा यह बताता है जबकि बांयी ओर तिल का प्रभाव ठीक इसके विपरीत होता है। लड़कियों के लिए यह बातें ठीक इसके उलट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed