{"_id":"5c738e4cbdec2258bd0c95c0","slug":"according-to-palmistry-these-are-lucky-sign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथेली पर बना हो ऐसा निशान तो व्यक्ति को कम उम्र में मिलने लगती है तरक्की","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हथेली पर बना हो ऐसा निशान तो व्यक्ति को कम उम्र में मिलने लगती है तरक्की
Mon, 25 Feb 2019 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
हस्तरेखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ निशान बनते है। शुभ निशान के बनने पर व्यक्ति को कई तरह की सफलता प्राप्त होती है जबकि अशुभ निशान बनने पर उसके जीवन में तमाम तरह के कष्ट भोगने पड़ते हैं। जिस किसी व्यक्ति की हथेली में कुछ विशेष निशान होते हैं उन्हें पद, धन और प्रतिष्ठा पाने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं ऐसे भाग्य बदलने वाले निशानों के बारे में।
विज्ञापन
त्रिशूल का निशान- जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली में किसी भी जगह पर त्रिशूल का चिन्ह बनता हो वह व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। अगर त्रिशूल का निशान मंगल पर्वत के ऊपर बनता हो तो यह और भी शुभकारी हो जाता है। जिसका सीधा सा संकेत आपका धनवान, गुणवान, और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के अधिकारी होते है।
विज्ञापन
कमल का निशान- हथेली पर कमल का निशान का बनना बहुत ही शुभ होता है। अगर हथेली पर कमल का निशान बने तो वह व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। कमल का निशान विष्णु योग बनाता है जिसके कारण से ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
तराजू- जिस तरह से स्वस्तिक का निशान शुभ फल देना वाला होता है उसी प्रकार हथेली पर तराजू का निशान लक्ष्मी योग का प्रतीक होता है। यह निशान होने से व्यक्ति के ऊपर माता लभ्मी की विशेष कृपा होती है जिस कारण से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।
स्वस्तिक- स्वस्तिक का निशान काफी शुभ माना जाता है किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ में स्वस्तिक का निशान बनाने से पूजा फलदायी माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में भी हाथ में स्वस्तिक का निशान का होना काफी शुभ माना जाता है जिसके हाथ में यह निशान बनता है उसके भाग्य में धन-सम्पदा का योग रहता है।