फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to palmistry importance of surya mount in palm

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र: हथेली में सूर्य पर्वत का उभार आपके लिए वरदान

Fri, 12 Jun 2020 06:53 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 12 Jun 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
according to palmistry importance of surya mount in palm
सूर्य क्षेत्र उभार लिए हुए हो वह सदैव प्रसन्न रहने वाला, हास्य-विनोद प्रिय, स्वस्थ और रूपवान होता है
ग्रहों के राजा सूर्य हमारी पृथ्वी का प्राण हैं, इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जहां तक हस्तरेखा विज्ञान का सवाल है तो इसमें सूर्य का क्षेत्र अनामिका अंगुली के मूल में माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा जातक जिसके करतल में सूर्य क्षेत्र उभार लिए हुए हो वह सदैव प्रसन्न रहने वाला, हास्य-विनोद प्रिय, स्वस्थ और रूपवान होता है। उसके मन में चाहे जितने तूफान उठते हो इसे वह दूसरों को कभी महसूस नहीं होने देता। ऐसे जातकों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है कि वे ललित कलाओं जैसे गायन, नृत्य, संगीत आदि के प्रेमी होते हैं, लेकिन अधिकांश लोग इसे नहीं सीखते। यदि वे इन कलाओं को सीखे तो बहुत आगे निकल सकते हैं तथा धन व प्रसिद्धि भी हासिल कर सकते हैं। इनकी एक अन्य विशेषता यह होती है कि इनके पेट में कोई बात नहीं पचती। दूसरों के मुख से सुनी हुई किसी भी बात को यह तत्काल किसी तीसरे के पास पहुंचा देते हैं या इसके लिए प्रयासरत रहते हैं ऐसा किए बिना उन्हें चैन नहीं मिलता। 
विज्ञापन


हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ऐसा करना इनकी मजबूरी होती है, इसके अलावा बिना सोचे विचारे किसी से भी दोस्ती कर लेना और कालांतर में उसका दुष्परिणाम भुगतते रहना इनकी एक अन्य कमजोरी भी है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य से प्रभावित जातकों की नेत्र ज्योति कुछ कमजोर होती है ऐसे जातक अपने जीवन में धन तो खूब कमाते हैं लेकिन स्वभाव से उदार व दूसरों की मदद को तत्पर रहने की वजह से कई बार इन्हें बदहाली का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन


हथेली पर त्रिकोण का निशान व्यक्ति को बनता है धनवान, जानिए ऐसे ही पांच शुभ संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरीपेशा के मामलों में ये आसानी से उच्चपद प्राप्त कर लेते हैं लेकिन वह स्थाई रूप से टिक नहीं पाते हालांकि इनमें परिस्थितियों को साहस पूर्वक सामना करने का जज्बा होता है अतः यह जल्दी हार नहीं मानते। ऐसे जातक जिनके सूर्य पर्वत का झुकाव शनि पर्वत की ओर होता है वह पाशविक मनोवृति के स्वार्थी व अपराध में रुचि लेने वाले होते हैं । 

ऐसे जातक जिनके सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर हो वह ज्योतिष के ज्ञाता, वक्ता, लेखक, राजनीति के क्षेत्र में दखल रखने वाले तथा कला के क्षेत्र से आय अर्जित करने वाले हो सकते हैं । 

जिन जातकों का सूर्य पर्वत दबा हुआ या न के बराबर हो वह जीवन को भार के रूप में ढोते हैं उनके जीवन में चमक दमक एवं आकांक्षाएं कम होती हैं। कमाना खाना व सोना ही उनकी दिनचर्या होती है इस प्रकार के कई जातक मंदबुद्धि भी होते हैं। 


नाक की बनावट से जानिए किसी व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व

जिनका सूर्य क्षेत्र झुका हो आथवा दबा हुआ हो इस क्षेत्र में नक्षत्र का चिन्ह तो जातक को उज्जवल भविष्य, उच्चपद धन व प्रतिष्ठा मिलती है जबकि, इस क्षेत्र पर त्रिभुज का चिन्ह यह दर्शाता है कि जातक अपनी कलाओं के माध्यम से धन अर्जित करेगा। इस क्षेत्र में द्वीप का चिन्ह हो तो यह शुभ नहीं माना जाता ऐसी मान्यता है कि ऐसे जातक को षड्यंत्र का शिकार होकर पद प्रतिष्ठा से हाथ धोना पड़ता है। 

इसी प्रकार इस क्षेत्र में क्रॉस का चिन्ह हो तो जातक को कई क्षेत्रों में असफलता देता है। सूर्य से प्रभावित जातक अभिनय, गायन, हास्य, लेखन, चिकित्सा, खेल, इलेक्ट्रॉनिकस, सेल्स, राजनीति, पेंटिंग एवं प्रशासन आदि के क्षेत्र में भारी सफलता अर्जित करते हैं। हालांकि उन्हें संक्रामक रोगों एवं कमर दर्द का भय रहता है उम्र बढ़ने के साथ वह हृदय रोग, गुर्दे के रोग जोड़ों के दर्द एवं गठिया रोग का भी शिकार हो सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed