फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to palmistry face reveals fate

चेहरे से जानिए आपकी किस्मत में क्या लिखा है

Sat, 06 Jul 2013 08:55 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
according to palmistry face reveals fate

हर व्यक्ति का चेहरा अलग-अलग होता है और यह उसकी पहचान भी होती है। किसी का चेहरा काफी बड़ा होता है जिसे देखकर आप मन ही मन कहते होंगे कि 'देखो तो शेर जैसा दिखता है।'

विज्ञापन


किसी का चेहरा हाथी की सूंड जैसा लटका हुआ प्रतीत होता है। चेहरे की यह बनावट सिर्फ पहचान के लिए नहीं होती बल्कि इससे यह जान सकते हैं कि व्यक्ति धनवान होगा, भाग्यहीन अथवा चोर।
विज्ञापन


भविष्य पुराण में ब्रह्मा जी कुमार कार्तिकेय को समुद्रशास्त्र का रहस्य बताते है कि जो व्यक्ति पूर्णिमा के पूर्ण चन्द्रमा के समान उज्जवल छवि वाला होता है वह धार्मात्मा होता है। जिनका चेहरा सूंड की आकृति का होता है वह भाग्यहीन होता है। ऐसे व्यक्ति को बार-बार संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी से कह दें कि आपका चेहरा बंदर या बकरी जैसा दिखता है तो वह आपको मारने दौड़ेगा। अगर कहें कि आपका चेहरा शेर जैसा है तो वह खुश हो जाएगा। लेकिन समुद्रशास्त्र के अनुसार स्थिति इसके विपरीत है। जिन लोगों का चेहरा बंदर या बकरी जैसा दिखता है वह खुशनसीब होते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास काफी मात्रा में धन होता है।

जबकि शेर जैसे दिखने वाले व्यक्ति पर आंख बंद करके यकीन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें चोरी करने की प्रवृति होती है। हालांकि शेर, बाघ और हाथी जैसे गाल वाले व्यक्ति विभिन्न प्रकार के भोग और संपत्तियों को प्राप्त करने वाला होते हैं।

हाथी के समान भरे हुए मुख वाला व्यक्ति राजा के समान सुख और वैभव प्राप्त करता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनका मुख बड़ा होता है उनका दुर्भाग्य उनके साथ-साथ चलता है। ऐसे लोगों को सफलता कठिनाई से मिलती है जबकि छोटे मुख वाला व्यक्ति मितव्ययी होता है। इनमें संचय करने की प्रवृति होती है।


चौकोर चेहरे वाला व्यक्ति बहुत ही चालाक होता है। जिस पुरूष का चेहरा स्त्री की तरह दिखता है उसे पुत्र सुख की प्राप्ति में बाधा आती है। इसी प्रकार लंबे चेहरे वाले व्यक्ति को भी पुत्र सुख में कमी का सामना करना पड़ता है। गुलाबी और कांतिवान चेहरे वाले व्यक्ति भी धन और सुख प्राप्त करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed