फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   you will be cheerful if name first letter is c

नाम का पहला लेटर C है तो होंगे खुशमिजाज

Thu, 24 Jan 2013 10:51 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 24 Jan 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
you will be cheerful if name first letter is c

अंक ज्योतिष में C अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है उन्हें उत्साही और हमेशा प्रसन्न रहने वाला बताया गया है। ऐसे लोग कठिन समय में भी खुश रहते हैं और अपने आस-पास सकारात्मक उर्जा बनाए रखते हैं क्योंकि, यह अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखने की कला जानते हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी का 'सी' लेटर अंक तीन के प्रभाव में होता है। इसकी राशि मीन होती है तथा इसकी दिशा उत्तर है। वास्तु विज्ञान में उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर बताया गया है। इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है। कहीं न कहीं से धन का इंतजाम हो जाता है इसलिए इनका कोई भी काम धन की कमी से नहीं रूकता है।
विज्ञापन


C लेटर का स्वामी ग्रह गुरू है। अंकशास्त्र के अनुसार इसका स्थान गला और उसके आस-पास के भागों पर होता है। इस कारण से जिनका नाम अंग्रेजी के C लेटर से शुरू होता है उनकी वाणी और व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। यह स्पष्टवादी होते हैं, जो कहना होता है वह समाने वाले के मुंह पर कहते हैं। इस कारण कभी-कभी अनजाने में ही अपने मित्रों को भी नाराज कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और जरूरत के समय आगे बढ़कर लोगों की सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं। यह भावुक होने के साथ ही व्यवहारिक भी होते हैं। अपने व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में यह सभी के प्रिय बनकर रहते हैं। ऐसे लोग प्यार मुहब्बत में खासा यकीन रहते हैं और जिन्दगी के हर पल का लुत्फ़ उठाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed