फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   you will be benevolent if name first letter is p

परोपकारी होते हैं 'पी' नाम वाले व्यक्ति

Fri, 26 Apr 2013 08:25 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 26 Apr 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
you will be benevolent if name first letter is p

अंग्रेजी वर्णमाला का 16वां

विज्ञापन
अक्षर है P इस अक्षर का प्रयोग हिन्दी में 'प' और 'फ' अक्षर को लिखने के लिए किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार यह अक्षर अंक 7 के प्रभाव में आता है।

जिनका नाम इस अक्षर से शुरू होता है वह दयालु प्रवृति के होते हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों की सहायता करते हैं। इनके अंदर परोपकार की भावना रहती है और घर, परिवार तथा सगे-संबंधियों का पूरा ख्याल रखते हैं।

लेकिन अपने मान-सम्मान के साथ यह कभी समझौता नहीं करते हैं। इनका एक अपना एक अलग तौर-तरीका होता और सिद्धांत होता है जिसे वह किसी भी हाल में बदलना पसंद नहीं करते हैं। इनके व्यक्तित्व का यह गुण लोगों को प्रभावित करता है।

यह जल्दी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। परेशानियां कितनी भी हो ऊपर से हमेशा खुश दिखने की कोशिश करते हैं। शत्रु भी अगर गलती मान ले तो उसे क्षमा कर देते हैं लेकिन कोई एक बार इनकी नज़र से गिर जाए तो उसे फिर से नहीं अपनाते।

'पी' अक्षर प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए जिनका नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनके जीवन में प्रेम का एक अहम स्थान होता है। लेकिन इसमें भी व्यवहारिकता का ध्यान रखते हैं। इनके प्रेम में बनावट नहीं होता है। जिसे चाहते हैं उसे दिल से पसंद करते हैं। कई मामलों में इनका जिद्दी स्वभाव उभरकर सामने आता है।

जिनका नाम हिन्दी के 'फ' अक्षर से शुरू होता है वह अधिक भावुक होते हैं। ऐसे लोगों पर संगति का बड़ा असर होता है क्योंकि यह जल्दी किसी की बातों से प्रभावित हो जाते हैं।

वैसे जिनका नाम पी अक्षर से शुरू होता है वह आर्थिक मामलों में व्यवस्थित रूप से चलें तो पूरा जीवन सुखमय होता है। अन्यथा जीवन का प्रथम भाग अधिक सुखमय होता है और बाद में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed