फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   wednesday born people personality

बातों से यूं दिल जीत लेते हैं बुधवार के दिन जन्मे व्यक्ति

Wed, 22 May 2013 12:12 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 22 May 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
wednesday born people personality

जिन लोगों का जन्म बुधवार को होता है वह दिखने में दुबले-पतले लेकिन फुर्तीले होते हैं। बुधवार के स्वामी गणेश जी हैं इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति बुद्घमान होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इस दिन जन्म लेने व्यक्तियों में मूलांक 5 के गुण पाये जाते हैं।

विज्ञापन


यह चंचल स्वभाव वाले होते हैं, एक चीज पर लंबे समय तक ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाते हैं जिसके कारण किसी चीज की शुरूआत जिस उत्साह से करते हैं उसे पूरा करने से पहले उत्साह ठंडा पड़ जाता है। इनकी आंखें छोटी लेकिन सुंदर होती है। हंसी, मजाक और मनोरंजन इन्हें काफी पसंद होता है।
विज्ञापन


बोलचाल में यह द्विअर्थी शब्दों का प्रयोग अधिक करते हैं। वैसे बुध के प्रभाव के कारण यह बातों से लोगों को प्रभावित करना भी खूब जानते हैं। परिस्थिति और स्थान के अनुसार अपनी वाक्शैली बदलना इन्हें खूब आता है। इनकी त्वचा कोमल होती है और इनका पूरा ध्यान भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें साफ-सफाई काफी पसंद होती है। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों की युवावस्था मौज-मस्ती में गुजरती है। आमतौर पर युवावस्था में कम बीमार होते हैं लेकिन वृद्घावस्था में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

बुधवार के दिन जन्मे व्यक्तियों को तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज रखना चाहिए अन्यथा पित्त संबंधी रोग जैसे मुंहासे, अपच की शिकायत होती है। बदलते मौसम में कफ जनित रोग से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। माता-पिता से इनका विशेष लगाव रहता है।


इस दिन जन्मी महिलाओं में एक दूसरे की शिकायत, इधर की बात उधर करने की प्रवृति अधिक होती है। दांपत्य जीवन में अपना प्रभाव बनाने की प्रवृति के कारण जीवनसाथी से अनबन होती रहती है। कैरियर की दृष्टि से इनके लिए बैंकिंग, लेखन, पत्रकारिता, चित्रकला, व्यापार बेहतरीन क्षेत्र होता है। गणित और ज्योतिष में भी इनकी अच्छी पकड़ होती है।

जीवन का 22वां साल संघर्षपूर्ण होता है। जबकि 32वां साल भाग्योदय का होता है। इस वर्ष यह जिन क्षेत्र में प्रयास करते हैं उनमें कामयाबी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed