{"_id":"62418984-bc6c-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"tuesday-born-people-personality","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों के ये हैं गुण ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों के ये हैं गुण
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार के स्वामी कुमार कार्तिकेय हैं। इस दिन के देवता हनुमान को माना गया है। जिन लोगों का जन्म मंगलवार के दिन होता है वह अंक नौ से प्रभावित होते हैं। इनमें नौ, उन्नीस, सत्ताईस तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के गुण पाये जाते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों का रंग सांवला होता है। इनके बाल कर्ली होते हैं। गर्दन लंबे और कंधे चौड़े होते हैं।
विज्ञापन
इनकी आंखों का रंग हल्का पीलापन लिये होता है। मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति सहासी और महत्वाकांक्षी होते हैं। सेना, पुलिस, खेल एवं दूसरे साहसिक क्षेत्रों में यह कामयाब होते हैं। जिनकी कुण्डली में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं होती है वह गलत कार्यों में अपनी क्षमताओं का प्रयोग करने लगते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति की एक अन्य विशेषता यह होती है कि यह अपने अलवा किसी अन्य पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण कई बार कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति एक बार जो काम अपने हाथ में ले लेते हैं उसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
कठिन परिस्थितियों में यह अपना धैर्य जल्दी नहीं खोते हैं। संघर्ष करने की इनमें गजब की क्षमता होती है। फायदे के लिए जोखिम उठाने के लिए भी तैयार रहते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों को त्वचा एवं रक्त संबंधी रोग होने की संभावना रहती है। जिन महिलाओं का जन्म मंगलवार के दिन होता है उनका स्वभाव चिड़चिड़ा होता है और वाणी में मिठास की कमी रहती है।
उम्र का 28 से लेकर 32 वर्ष का समय इनके लिए महत्वपूर्ण होता है। मंगल की स्थिति अच्छी हो तो इस समय काफी तरक्की करते हैं अन्यथा व्यक्तिगत जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।