{"_id":"64e3f712-cd01-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"thursday-born-people-personality","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह से बाईस वर्ष का समय इनके जीवन में होता है खास","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
सोलह से बाईस वर्ष का समय इनके जीवन में होता है खास
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Jun 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन व्यक्तियों का जन्म गुरूवार को होता है आमतौर पर वह स्वस्थ और मांसल होते हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को होता है उनमें बृहस्पतिवार के दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों के गुण मौजूद होते है।
विज्ञापन
इस दिन जिनका जन्म होता है उनका कद लंबा होता है। नाक तीखी और आंखें का रंग शहद के समान होता है। इनकी आवाज दमदार होती है और बोलते समय शब्दों का चुनाव सोच-विचार कर करते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार के दिन जिन व्यक्तियों का जन्म होता है वह महत्वाकांक्षी और अनुशासन प्रिय होते हैं। इनमें प्रबंधन एवं नेतृत्व की अच्छी योग्यता होती है। अपने विरोधियों से भी नम्रतापूर्वक बातचीत करते हैं।
विज्ञापन
दूसरों से अपना काम निकलवाना इन्हें खूब आता है लेकिन काम पूरा होते ही लोगों को भूल जाना इनकी फितरत होती है। जिसके कारण लोग इन्हें स्वार्थी समझने लगते हैं।
इस दिन जिन व्यक्तियों का जन्म होता है उनमें गजब की तार्किक क्षमता होती है। अपने विचारों एवं तर्क से यह आसानी से लोगों को प्रभावित कर देते हैं। धर्म-कर्म एवं दर्शन में इनकी रूचि होती है।
विशेषतौर पर बृहस्पतिवार के दिन जन्म लेने वाली महिलाएं ईश्वर के प्रति गहरी आस्था रखती हैं। पति एवं परिवार के प्रति इनमें समर्पण की भावना रहती है। इनका चरित्र और व्यवहार इन्हें लोकप्रियता और आदर दिलाता है।
इनके जीवन में 16 से लेकर 22 साल तक का जीवन काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान इन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है। इसके बाद 40वें वर्ष में फिर से उन्नति का अवसर प्राप्त होता है।
इसलिए इन वर्षों का इन्हें भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति सरकारी नौकरी, प्रबंधन, धार्मिक कार्य, सलाहकार के रूप में काफी सफल होते हैं। इनके लिए पीला रंग भाग्यशाली होता है।