{"_id":"9cc25384-e635-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sunday-born-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिद्दी और महत्वाकांक्षी होते हैं ऐसे व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
जिद्दी और महत्वाकांक्षी होते हैं ऐसे व्यक्ति
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 15 Sep 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज रविवार है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म रविवार के दिन होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। अंक ज्योतिष कहता है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीन के 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय 22 से 24वें वर्ष के में होता है।
विज्ञापन
इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर गोल होता है। कद-काठी सामान्य होती है और आमतौर पर स्वस्थ्य होते हैं। ऐसे व्यक्ति की आंखें शहद के समान मटमैली होती है। सूर्य के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति हठी और महत्वाकांक्षी होते हैं। यह अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। इसलिए प्रबंधन एवं राजनीति के क्षेत्र में सफल होते हैं।
विज्ञापन
दूसरों का अनुसरण करने की बजाय यह अपनी राह खुद बनाना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव शक्की होता है। जल्दी किसी बात से रूठ जाते हैं इसलिए इनके साथ सोच-समझकर बात करनी चाहिए। इनमें एक खूबी यह भी होती है कि प्रसन्न होने पर हर संभव सहायता करते हैं। जबकि विरोधियों को कभी माफ नहीं करते।
विज्ञापन
रविवार के दिन जन्मे व्यक्ति की आवाज गंभीर होती है। ऐसे व्यक्तियों को तैलीय और मसालेदार चीजें कम खानी क्योंकि इन्हें पित्त संबंधी रोग होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे व्यक्ति बुखार, त्वचा एवं पेट संबंधी रोग से कष्ट पाते हैं।