फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   saturday born people

36वां साल ऐसे लोगों के लिए होता है भाग्यकारक

Sat, 22 Jun 2013 09:10 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Jun 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
saturday born people

शनिवार के स्वामी शनिदेव हैं। इनका अंक आठ माना गया है। जिन लोगों का जन्म इस दिन होता है उन पर शनि महाराज का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति कुछ करने की ठान लें तो पूरी ताकत लगा देते हैं। वैसे इन्हें सोना अधिक पसंद होता है। काम न हो तो आलस इन पर जल्दी सवार हो जाता है।

विज्ञापन


जिन लोगों की जन्म तिथि 8, 17 अथवा 26 होती है उन में भी शनिवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के समान गुण मौजूद होते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर सांवले होते हैं। इनकी नसें उभरी हुई होती हैं। नाक और गर्दन लंबी होती है। नाखून मोटे और आवाज कर्कश होती है।
विज्ञापन


जिन लोगों का जन्म शनिवार को होता है, उनमें अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इधर की बात उधर करने की प्रवृति होती है। दूसरों की खुशी और उन्नति में खुश होना इन्हें नहीं आता है। इनका बचपन संघर्ष में गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20, 25 एवं 45 वर्ष की उम्र में इन्हें अधिक सजग रहना चाहिए। यह समय कठिनाई भरा होता है। कुण्डली में शनि की स्थिति अच्छी होने पर 36 एवं 42वां वर्ष सुखद और लाभप्रद रहता है।


जिन महिलाओं का जन्म शनिवार को होता है उनके दांपत्य जीवन में अक्सर वाद-विवाद होता रहता है। साफ-सफाई में इनकी रूचि कम होती है। इन्हें गुस्सा बहुत आता है और धन संबंधी मामलों को लेकर चिंतित रहते हैं। आम तौर पर नाक, दांत, स्नायु का रोग इन्हें परेशान करता है। गंजेपन की समस्या का भी इन्हें सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed