फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   radix number 2 are romantic person

आशिक मिजाज होते हैं मूलांक 2 वाले व्यक्ति

Mon, 13 Aug 2012 12:05 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
radix number 2 are romantic person
आपका मूलांक 2 है। इस मूलांक के व्यक्ति दिखने में सुन्दर होते हैं। इनका कंधा चौड़ा होता है। इनमें कला के प्रति रूझान होता है। यह शांति पसंद और समझदार होते हैं। अपना काम यह मन लगाकर करते हैं। यह भावुक स्वभाव के होते हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन


पढ़ने-लिखने में होशियार होते हैं
पढ़ने-लिखने में इन्हें खास रुचि होती है। लोगों को साथ लेकर चलना यह पसंद करते हैं। अपने इस गुण के कारण यह अच्छे नेतृत्वकर्ता माने जाते हैं। यह लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और दूसरों से भी इसी तरह के व्यवहार की चाहत रखते हैं। इनमें किसी के मन को ठेस पहुंचाने की प्रवृति नहीं होती है।
विज्ञापन


रोमांटिक होते हैं
इनका मिजाज आशिकाना होता है। जीवनसाथी की खुशियों का पूरा ध्यान रखते हैं जिससे इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। सुन्दरता के प्रति यह जल्दी आकर्षित होते हैं और अपने आस-पास का वातावरण सुन्दर बनाये रखने का प्रयास करते हैं। अपनी चीजें किसी के साथ शेयर करना इन्हें पसंद नहीं होता है। इनके लिए 24वॉ वर्ष सबसे शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शत्रुओं की संख्या कम होती है
कला के क्षेत्र में प्रयास करने पर यह अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। इनके शत्रु कम होते हैं। मूलांक 1 और 5 वाले व्यक्ति के साथ इनकी मित्रता अच्छी निभती है। इस मूलांक वाले के साथ विवाह होने पर वैवाहिक जीवन में आपसी स्नेह भरपूर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed