फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   numerology predictions 2020 know auspisious number and day

मूलांक से जानें कौन सा अंक और कौन सा वार आपके लिए है शुभ

Thu, 21 Nov 2019 05:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
numerology predictions 2020 know auspisious number and day

इस संसार में जितनी भी चीजों का संचालन होता है उन सभी का गणित 0 से लेकर 9 अंकों के इर्दगिर्द ही धूमता है। अंको का खेल जीवन के हर एक पहलू को  प्रभावित करता है। दुनिया में सभी संख्याएं का गणित 0,1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 से मिलकर तैयार होता है। ज्योतिषशास्त्र की कई विधाओं में से एक विधा अंक ज्योतिष भी है।  जिसमें 1 से लेकर 9 अंकों की ज्योतिषी गणना की जाती है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कौन सा ग्रह, वार और अंक आपके लिए शुभ है।

विज्ञापन

अपना शुभ अंक कैसे मालूम करें
  • अंक ज्योतिष में ज्योतिषीय गणना के लिए उस व्यक्ति का शुभ अंक का पता होना आवश्यक होता है। किसी व्यक्ति के  शुभ अंक का पता उसके जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिस तिथि को जन्म हुआ हो उसके अंकों का योग ही मूलांक है जबकि जन्म तिथि, जन्म माह एवं जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।
  • विज्ञापन

उदाहरण 
  • मान लिजिए आपकी जन्मतिथि 01/07/1981 है तो आपका मूलांक 1 ( जन्म तिथि 01 अंको का योग 0+1=1) है और आपका भाग्यांक 0+1+0+7+1+9+8+1=27=9 यानि आपका भाग्यांक 9 है। इसी प्रकार यदि जन्मतिथि दो अंकों की है यानि 11 है तो आपका मूलांक 1+1=2 होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

अंक और उनके स्वामी ग्रह
ज्योतिष में 9 प्रमुख ग्रहों का वर्णन है। इस प्रकार 1 से लेकर 9 अंकों के स्वामी अलग-अलग ग्रह माने जाते हैं।
  • 1 अंक के स्वामी – 1 अंक के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। जिन जातकों का जन्म 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है एवं इनके मूलांक स्वामी सूर्य हैं।
  • 2 अंक के स्वामी – ज्योतिष के अनुसार 2 अंक के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे में जिन लोगों का जन्म 02, 11, 20 या 29 तिथि को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है इसके अनुसार आपके स्वामी चंद्रमा हैं। 
  • 3 अंक के स्वामी – 3 अंक के स्वामी देवगुरु ग्रह बृहस्पति हैं। जिन लोगों का जन्म 03, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ उनका मूलांक 3 है और इनके मूलांक स्वामी बृहस्पति हैं।
  • 4 अंक के स्वामी –4 अंक के स्वामी राहु माने गए हैं। जिन जातकों का जन्म 04, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होता है इनके मूलांक का स्वामी राहू है।
  • 5 अंक के स्वामी – 5 अंक का स्वामी ग्रह बुध है। जो जातक 05, 14 या 23 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 5 होगा।
  • 6 अंक के स्वामी –  6 अंक के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। 06, 15 और 24 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 6 होता है।
  • 7 अंक के स्वामी –7 अंक के स्वामी केतु माने जाते हैं। 07, 16 एवं 25 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 7 है ।
  • 8 अंक के स्वामी – 8 अंक शनिदेव का अंक है। जो  8, 17 या 26 तारीख को जन्में हैं उनका मूलांक 8 बनता है।
  • 9 अंक के स्वामी – 9 अंक के स्वामी मंगल माने जाते हैं। जिन जातकों का जन्म 09, 18 या 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 है।

मूलांक व भाग्यांक के अनुसार शुभ दिन

अंक 1 के लिए शुभ दिन- रविवार 

अंक 2 के लिए शुभ दिन- सोमवार

अंक 3 के लिए शुभ दिन- गुरुवार

अंक 4 के लिए शुभ दिन- शनिवार 

अंक 5 के लिए शुभ दिन- बुधवार 

अंक 6 के लिए शुभ दिन- शुक्रवार 

अंक 7 के लिए शुभ दिन- रविवार 

अंक 8 के लिए शुभ दिन- शनिवार 

अंक 9 लिए शुभ दिन- मंगलवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed