{"_id":"cf834d897c78b1058cfb2a55dc61b977","slug":"numerology-lucky-name-a-r-rahman","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस तरह नाम बदलकर बन सकते हैं आप भी महान","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
इस तरह नाम बदलकर बन सकते हैं आप भी महान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मशहूर संगीतकार एक आर रहमान का जन्म दिन है। लेकिन एक आर रहमान जन्म से एक आर रहमान नहीं थे। इनका वास्तविक नाम दिलीप था।
विज्ञापन
लेकिन इस नाम के साथ इनकी किस्मत का तालमेल नहीं बन पा रहा था। ऐसे में दिलीप की मुलाकात एक ज्योतिषी से हुई। इन्होंने दिलीप से कहा कि तुम अपना नाम बदलो और बन जाओ अल्ला रक्खा रहमान।
ज्योतिषी के कहने के मुताबिक दिलीप ने अपना नाम बदल लिया और बन गए अल्ला रक्खा रहमान और दुनिया में इनका यह नाम मशहूर हो गए।
आप भी चाहें तो ए आर रहमान की तरह नाम बदलकर अपनी किस्मत चमका सकते हैं। अंक ज्योतिष में इसके लिए बताया गया है कि हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है जो उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होती है।
विज्ञापन
जैसे किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 1 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा अगर 25 तारीख को जन्म हुआ हो 2 और 5 को जोड़ने पर अंक 7 प्राप्त होगा। यही अंक व्यक्ति का मूलांक कहलाएगा। मूलांक स्थिर अंक होता है इसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
मूलांक का जिन अंकों से मित्रवत संबंध होता है उस अंक से संबंधित हर चीज व्यक्ति के लिए लाभप्रद होता है। अंक ज्योतिष में कहा गया है कि व्यक्ति के नाम को जोड़ने पर जो अंक प्राप्त होता है उसे सौभाग्यांक कहा जाता है। यह परिवर्तनशील होता है।
अपने नाम के अक्षरों में परिवर्तन करके कोई भी व्यक्ति अपना भाग्य बदल सकता है। अंकज्योतिष की विशेषज्ञ चन्द्रप्रभा कहती हैं कि आप जिस शहर में काम कर रहे हों उस शहर का शुभांक निकालकर अपना नाम ऐसा रखें जिसका सौभाग्यांक शहर के शुभांक से मेल खाता हो तो उस शहर में तरक्की कर कर सकते हैं।
इसी प्रकार आप जो काम करने जा रहे हैं उसका शुभांक ज्ञात करके अपने नाम को इस प्रकार रखें कि उसका सौभाग्यांक आपके काम के शुभांक से मैचिंग हो तो अपने काम में सफलता प्राप्त करते हैं।