{"_id":"235c3b9a-c2cc-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-u-people-success-mantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू नाम वाले व्यक्ति की सफलता का होता है यह आधार ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
यू नाम वाले व्यक्ति की सफलता का होता है यह आधार
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 22 May 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वर्णमाला का 21 लेटर है यू। इस लेटर की आकृति एक गहरे बर्तन जैसी होती है। इसी प्रकार जिन व्यक्तियों के नाम का पहला लेटर यू होता है उनकी सोच गहरी होती है। इनमें किसी भी बात को अपने अंदर पचा लेने की अच्छी क्षमता होती है। भविष्य के प्रति यह अधिक सोच-विचार नहीं करते।
विज्ञापन
भगवान और भाग्य पर सबकुछ छोड़कर अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते हैं। अक्सर इन्हें अपने प्रयास में सफलता भी मिलती है। जिनका नाम इस लेटर से शुरू होता है वह उदार होते हैं। अपने से ज्यादा यह अपने से जुड़े लोगों के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन
चापलूस मित्र और मौकापरस्त लोगों से इन्हें सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह इनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे व्यक्ति बुद्घि और ज्ञान से जीवन में उन्नति का विचार रखते हैं। श्रृंगार और नित नई चीजों को जानने और उनका प्रयोग करने की इनमें चाहत रहती है।
विज्ञापन
ऐसे व्यक्ति में एक बड़ी खूबी यह होती है कि सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचने के बाद भी यह अहंकार को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते। कभी-कभी व्यवहार में हठ देखा जा सकता है लेकिन प्यार से समझाने पर मान जाते हैं।
यू लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। बच्चों से इनका बेहद लगाव होता है और जिनसे प्यार करते हैं उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।