{"_id":"e3da6f4c-b852-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-s-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं एस नाम वाले व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं एस नाम वाले व्यक्ति
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी का 19 वां लेटर है एस। इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उन पर सूर्य का प्रभाव होता है। जिस प्रकार एस लेटर ऊपर और नीचे से खुला होता है ठीक उसी प्रकार इस लेटर के व्यक्ति भी खुले विचारों वाले होते हैं। किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान भी इनके पास होता है। जहां से जो ज्ञान मिलता उसे हासिल करने की कोशिश करते हैं इसलिए इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
विज्ञापन
इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह अंदर से साफ दिल के होते हैं लेकिन इनका क्रोध इन्हें लोगों की नज़र में इन्हें बुरा बना देता है। सत्य और अपने अपने सिद्घांतों के लिए यह किसी से भी टकराने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें खुद को श्रेष्ठ साबित करने एवं नेतृत्व की बड़ी चाहत होती है। सामाजिक जीवन में यह हंसमुख और मिलानसार होते हैं, पार्टी और उत्सवों का जमकर आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन में यह अपना वर्चस्व बनाये रखने की कोशिश करते हैं। इसके कारण दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी होती है। खासतौर पर इस नाम की महिलाओं में दांपत्य जीवन में प्रभावी रहने की भावना अधिक रहती है। विवाह के बाद इस लेटर की महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जबकि पुरूषों का जीवन विवाह के बाद अधिक सुखमय होता है।
विज्ञापन
यह जिनसे प्यार करते हैं उनसे बहुत अधिक लगाव रखते हैं जिसके कारण यह थोड़े शंकालु हो जाते हैं। जिनका नाम इस लेटर से शुरू होता है वह काफी मेहनती होते हैं अपनी मेहनत और लगन से धन, भौतिक सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान हासिल करते हैं।