{"_id":"3f205df2-b462-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-r-person-generous-and-helpful-nature","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर और क्यू लेटर के नाम वालों में होती हैं ये खूबियां ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
आर और क्यू लेटर के नाम वालों में होती हैं ये खूबियां
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sun, 05 May 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन लोगों के नाम का पहला लेटर आर से शुरू होता है वह उदार और परोपकारी होते हैं। जरूरत के समय लोगों की मदद करने में यह आगे रहते हैं।
विज्ञापन
इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उनमें कुछ भी सीखने और नयी चीजों को जानने की तेज चाहत होती है। संगत का इनपर विशेष प्रभाव पड़ता है।
जिन लोगों का नाम इस लेटर से शुरू होता है वह शांतिप्रिय होते। वाद-विवाद से जहां तक होता है दूर रहने की कोशिश करते हैं। परिजनों के प्रति इनमें विशेष स्नेह होता है और इनका पूरा ध्यान रखते हैं। ऐसे लोगों के साथ साझेदारी में कार्य करना सहज होता है क्योंकि यह दूसरे का हक नहीं छीनते और न्याय का साथ देते हैं।
विज्ञापन
दर्शन एवं लेखन में इनकी रूचि होती है और इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों से दोस्ती रखना पसंद करते हैं। सांसारिक चीजों में इनकी रूचि कम होती है। सेक्स एवं प्यार मुहब्बत को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं।
विज्ञापन
जीवनसाथी रोमांटिक होने पर वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहता है अन्यथा नोंक झोंक होते रहते हैं। 30 से 45 वर्ष तक का जीवन अधिक सुखद और खुशहाल होता है।
भारतीय समाज में क्यू लेटर से बहुत कम लोगों के नाम होते हैं इसलिए आर लेटर के साथ ही क्यू लेटर के बारे में जानकारी दी जा रही है।
जिन लोगों के नाम का पहला लेटर 'क्यू' होता है वह जीवन की छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढते हैं और प्रसन्न रहते हैं। यह अन्तर्मुखी होते हैं और अपने आप में ही मस्त रहते हैं। अपना सुख दुःख अपने अंदर ही रखना इन्हें अच्छा लगता है। लोगों से अधिक घुलते-मिलते नहीं है।
यह काफी सहनशील होते हैं और लोगों के प्रति इनका व्यवहार सहयोगात्मक होता है। लेकिन जब क्रोध आता है तब रौद्र रूप धारण कर लेते हैं। इस लेटर से जिनका नाम होता है वह काफी बुद्घिमान होते हैं और बौद्घिक कार्यों जैसे लेखन, चित्रकला, विज्ञान के क्षेत्र में सफल होते हैं।