{"_id":"498b9a26-9d9d-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-m-person-introvert","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी व्यक्तित्व के मालिक होते हैं M लेटर के व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
रहस्यमयी व्यक्तित्व के मालिक होते हैं M लेटर के व्यक्ति
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 05 Apr 2013 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी का 13वां लेटर है एम। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर एम होता है वह अंक चार के प्रभाव में होते हैं।
विज्ञापन
जिस प्रकार एम लेटर बीच में गहरा होता है उसी प्रकार ऐसे व्यक्ति अंतर्मुखी और गंभीर होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा होता है यह समझना कठिन होता है। यह किसी विषय पर अधिक सोच विचार करते हैं और थोड़ी संकोची होते हैं।
विज्ञापन
इनका मन साफ होता है। जल्दी किसी से उलझते नहीं हैं लेकिन कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो पूरी ताकत और क्षमता से विरोधी को दबाने की कोशिश करते हैं। इसमें इन्हें सफलता भी मिलती है।
विज्ञापन
इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह भावुक होते हैं। इनके दिल कौन सी बात कब लग जाए यह समझना मुश्किल होते हैं। इनके जीवन में प्रेम बहुत ही मायने रखता है। जिनसे इनका एक बार नाता जुड़ जाता है उनसे रिश्ता बनाए रखने की आखिरी दम तक कोशिश करते हैं।
आमतौर इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह जीवन के प्रति दार्शनिक दृष्टिकोण रखते हैं। दिन रात पैसा जमा करने की कोशिश करने की बजाय जिस तरह धन कमाते हैं उसी तरह खुल कर धन खर्च भी करते हैं।
इनके अंदर एक बड़ी कमज़ोरी होती है जिद, एक बार जिस बात को पकड़ लेते हैं उसे हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। कई बार इस कारण नुकसान भी उठाना पड़ता है।
अपनी आलोचना इन्हें पसंद नहीं होती है। पुरानी विचार धाराओं पर चलने की बजाय नवीन धारणाओं को स्थापित करना इनके व्यक्तित्व का एक विशेष गुण होता है।