{"_id":"3903c556-6b85-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"name-first-letter-d-personality","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम का पहला लेटर D है तो होंगे कामयाब ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
नाम का पहला लेटर D है तो होंगे कामयाब
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 31 Jan 2013 02:34 PM IST
विज्ञापन
नाम का पहला लेटर आपके व्यक्तित्व
विज्ञापन
को काफी हद तक प्रभावित करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले लेटर से किसी
भी व्यक्ति के गुण-दोषों के जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक अंग्रेजी का
चौथा लेटर D का अंक 4 होता है। यह अक्षर राहु के प्रभाव में होता है जबकि इसका
प्रतिनिधि राशि सिंह है।
D लेटर से जिन व्यक्तियों का नाम शुरू होता है वह धुन के पक्के और जिद्दी होते हैं। यह एक बार जिस चीज को पाने के लिए सोच लेते हैं उसे हासिल किये बिना इन्हें चैन नहीं मिलता है। इन्हें हारना पसंद नहीं होता है। अपनी मेहनत और लगन से जीवन में यह सफलता प्राप्त करते हैं।
शुरूआती दौर में इन्हें भले ही आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़े लेकिन धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ते रहते हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है। मित्रों एवं संपर्क में रहने वालों को हमेशा इनसे कुछ न कुछ सीखने का मौका मिलता रहता है।
इस नामाक्षर वाले व्यक्ति जीवन की धारा में बहने की बजाय कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं। नवीनता इन्हें पसंद होता है। इनके जिद्दी स्वभाव के बावजूद लोग इन्हें पसंद करते हैं क्योंकि यह लोगों की बातों को सुनते हैं और होशियारी से अपनी बात रखते हैं। व्यक्तिगत जीवन में यह प्रेम और रिश्तों को काफी महत्व देते हैं।