{"_id":"59a48c24-24d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"name-can-change-your-fate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलने से किस्मत बदल सकती है","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
नाम बदलने से किस्मत बदल सकती है
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
नामांक
- फोटो : numerology number
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में इस बात का काफी उदाहरण मिलता है कि नाम बदलने से कितनों की किस्मत चमक गई। यूसुफ खान दिलीप कुमार बने, राजीव भाटिया अक्षय कुमार, अक्स और रंग दे बंसती फिल्म के निर्देशक राकेश मेहरा ने अपने नाम में दो अक्षर जोड़कर अपना नाम राकेश ओम प्रकाश मेहरा रखा। ए आर रहमान ने एक ज्योतिषी के कहने पर अपना नाम बदला और दिलीप से अल्ला रक्खा रहमान यानी एक आर रहमान बन गए।
विज्ञापन
अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है जो उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होती है। जैसे किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 1 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा अगर 25 तारीख को जन्म हुआ हो 2 और 5 को जोड़ने पर अंक 7 प्राप्त होगा। यही अंक व्यक्ति का मूलांक कहलाएगा। मूलांक स्थिर अंक होता है इसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। मूलांक का जिन अंकों से मित्रवत संबंध होता है उस अंक से संबंधित हर चीज व्यक्ति के लिए लाभप्रद होता है।
विज्ञापन
अंक ज्योतिष में कहा गया है कि व्यक्ति के नाम को जोड़ने पर जो अंक प्राप्त होता है उसे सौभाग्यांक कहा जाता है। यह परिवर्तनशील होता है। अपने नाम के अक्षरों में परिवर्तन करके कोई भी व्यक्ति अपना भाग्य बदल सकता है। अंकज्योतिष की विशेषज्ञ चन्द्रप्रभा कहती हैं कि आप जिस शहर में काम कर रहे हों उस शहर का शुभांक निकालकर अपना नाम ऐसा रखें जिसका सौभाग्यांक शहर के शुभांक से मेल खाता हो तो उस शहर में तरक्की कर कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार आप जो काम करने जा रहे हैं उसका शुभांक ज्ञात करके अपने नाम को इस प्रकार रखें कि उसका सौभाग्यांक आपके काम के शुभांक से मैचिंग हो तो अपने काम में सफलता प्राप्त करते हैं।