फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   moolank 3 house increase prosperity

अंक ज्योतिष से पहचान करें सुख-समृद्धि वाले घर की

Thu, 13 Dec 2012 12:27 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 13 Dec 2012 12:27 PM IST
विज्ञापन
moolank 3 house increase prosperity
मकान का
विज्ञापन
नंबर की कड़ी में इस बार तीन अंक वाले घर की विशेषताओं की जानकारी दी जा रही है। जिनके घर का नंबर जोड़ने पर अंक तीन प्राप्त होता है वह सभी मकान नंबर तीन के अंतर्गत आएंगे जैसे मकान का 3, 12, 21 और 30 नंबर।

मकान के नंबर में अंग्रेजी का लेटर लगा है तो लेटर का मान निकालकर उन्हें भी जोड़ेंगे अगर इनका जोड़ 3 आएगा तो मकान अंक तीन के प्रभाव में होगा जैसे z4। z अंग्रेजी का 26 वां लेटर है इसमें चार जोड़ने पर अंक तीस प्राप्त होगा। इसी प्रकार आप भी अपने मकान का नंबर ज्ञात कर सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 3 गुरू के प्रभाव में होता है। गुरू को नवग्रहों का गुरू और नैसर्गिक शुभ ग्रह माना गया है। इस अंक के घर में रहने वाले सदस्यों के बीच न सिर्फ अच्छा ताल-मेल रहता है बल्कि सगे-संबंधियों एवं मेहमानों से भी समांजस्य बना रहता है। इसका कारण यह है कि इस अंक के घर में रहने वाले लोग ताल-मेल बनाए रखने में होशियार होते होते हैं।

इस अंक के घर को अंक ज्योतिष में सुख-समृद्धि वाला घर कहा गया है। इस अंक के घर में रहने वाले लोग अंदर से खुश एवं संतुष्ट रहते हैं क्योंकि इनके विचार सकारात्मक होते हैं। इस तरह के घर में रहने वाले लोग रचनात्मक होते है। पहली ही नज़र में इनकी रचनात्मकता की झलक घर की सजावट को देखकर मिल जाती है।   

कलाकार, कवि, लेखक और कल्पनाशील व्यक्तियों के लिए 3 अंक का घर शुभ होता है। छोटे बच्चे घर में हमेशा खुश रहते हैं। राजनीति एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के भी यह घर अच्छा होता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तरीख को हुई है उनके लिए भी अंक तीन वाला घर भाग्यशाली होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed