फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   monday born people personality

सोमवार को जन्म हुआ है तो खा सकते हैं प्यार में धोखा

Fri, 03 May 2013 07:51 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 03 May 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
monday born people personality

सोमवार को जिन लोगों का जन्म होता है वह तोल मोलकर बोलने वाले होते हैं। ऐसे लोग अक्सर किसी न किसी विषय को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इनका मन काफी चंचल होता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय यह काफी सोच-विचार करते, दूसरों की सलाह का इन पर जल्दी असर होता है।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र में सोमवार को चन्द्रमा का दिन बताया गया है, यानी इस दिन का स्वामी चन्द्रमा होता है। इसलिए इन पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति में अंक दो का प्रभाव देखा जाता है। इनका रंग साफ होता है और आंखें सुंदर होती है। सौम्य और खुशमिजाज होने के कारण यह दोस्तों में काफी लोकप्रिय रहते हैं।
विज्ञापन


इस दिन जन्म लेने वाले पुरूषों का व्यवहार महिलाओं के प्रति शालीन होता है। जबकि इस दिन जन्म लेने वाली महिलाओं को प्यार के मामलों में अधिक सावधान और व्यवहारिक रहने की जरूरत होती है अन्यथा इन्हें धोखा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार के दिन जिनका जन्म होता है वह बहुत अधिक कल्पनाशील होते हैं। इनके विचार बहुत जल्दी-जल्दी बदलते रहते हैं इसलिए किसी काम की शुरूआत बड़े जोश से करते हैं लेकिन काम में जरा सी परेशानी आने पर काम को बीच में छोड़कर नये काम में लग जाते हैं। वात और कफ से संबंधित रोग से इन्हें अधिक परेशानी होती है। 24 से 25 वर्ष की आयु इनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed