फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   lively people generally are radix number 4

जिंदादिल होते हैं मूलांक 4 के व्यक्ति

Mon, 13 Aug 2012 01:18 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 01:18 PM IST
विज्ञापन
lively people generally are radix number 4
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13 ,22 अथवा 31 तारीख है उनका मूलांक 4 होगा। इस मूलांक के व्यक्ति जिन्दगी न मिलेगी दुबारा वाली सोच रखते हैं, यानी जिन्दादिल होते हैं। हंसी-मजाक इन्हें काफी पसंद होता है। यह हर हाल में खुश रहते हैं और अपने साथ रहने वाले लोगों में भी खुशी बांटते हैं। इनके इस स्वभाव के कारण इनकी मित्रता का दायरा काफी बड़ा होता है।
विज्ञापन


प्रेम विवाह करते हैं
इस मूलांक के व्यक्ति कोई भी फैसला सोच-समझकर लेते हैं। सुन्दरता इन्हें आकर्षित करती है। पानी से खेलना भी इन्हें काफी पसंद होता है। यह रोमांटिक मिजाज के होते हैं और आमतौर पर प्रेम विवाह करते हैं।
विज्ञापन


धनवान होते हैं
अपनी योग्यता से यह काफी उन्नति करते हैं और काफी धन कमाते हैं लेकिन, खुले हाथों से धन खर्च करने की आदत के कारण जमा पूंजी अधिक नहीं रहती है। ईश्वर में यह आस्था रखते हैं और अनजाने में भी किसी को तकलीफ नहीं देना चाहते हैं। 36 एवं 42 वॉ वर्ष इनके लिए बहुत ही उत्तम होता है। इस वर्ष यह काफी उन्नति करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलांक 4 के मित्र एवं शत्रु
मूलांक 1 एवं 6 वाले व्यक्ति के साथ इनकी दोस्ती लम्बे समय तक कायम रहती है। 2 मूलांक वाले व्यक्ति से भी इनकी दोस्ती ठीक रहती है लेकिन 3 एवं 9 मूलांक के व्यक्ति के साथ इनकी दोस्ती जल्दी टूट जाती है। इस मूलांक वाले व्यक्ति से इनकी शत्रुता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed