फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   if your name first letter is v be careful in young age

नाम का पहला लेटर वी है तो जवानी में संयम बरतें

Thu, 30 May 2013 08:33 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
if your name first letter is v be careful in young age

अंग्रेजी वर्णमाला का 22वां लेटर है 'वी'। यह लेटर विजय का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के नाम का पहला लेटर वी होता है उनमें विजय पाने की बड़ी चाहत होती है। इनके व्यक्तित्व की एक बड़ी खूबी होती है कि यह धन और पद पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


इनमें सफलता भी मिलती है लेकिन एक बार सफलता का स्वाद चख लेने के बाद अपनी स्थिति बनाए रखने लिए बहुत ही सतर्क रहते हैं। इन्हें भय रहता है कि जो स्थान और सम्मान इन्होंने पाया है उसमें कमी न आ जाए। लेकिन जो चीज एक बार हासिल कर लेते हैं वह स्थायी तौर पर इनके पास रहती है, इनमें वृद्धि होती है कमी नहीं आती है।
विज्ञापन


वी लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह जिद्दी होते हैं। यह अपनी मर्जी से काम करना पसंद करते हैं, दबाव डालकर काम करवाने पर काम को उलझा देने की इनमें प्रवृति होती है। ये थोड़े आलसी भी होते हैं लेकिन समय आने पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजिक कार्यों से यह खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं, इस कारण लोग इन्हें असामाजिक भी समझने लगते हैं। जबकि इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उनमें किसी भी चीज को जानने की बड़ी उत्सुकता रहती है। इसी उत्सुकता के चलते देश, दुनिया के अलावा समाज और परिवार में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर ध्यान देते हैं।

अपने इस गुण के कारण यह पत्रकारिता, जनसंपर्क अधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अधिक सफल होते हैं। इस नाम के व्यक्ति में भावुक होते हैं, प्यार से इनसे कोई भी काम करवाया जा सकता है लेकिन व्यवहार में परस्पर लेन-देन की नीति रहती है। एक तरफा किसी को देते रहना इन्हें पसंद नहीं होता है।


जिनके नाम का पहला लेटर वी होता है उनमें विपरीत लिंग के प्रति बहुत आकर्षण होता है। युवावस्था में इन्हें संयम बरतने की जरूरत होती है क्योंकि प्रेम प्रसंग में उलझने की संभावना प्रबल रहती है। इनका पारिवारिक जीवन सामान्य रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed