फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   house 4 lucky for bankers and businessmen

व्यवसायियों और बैंककर्मियों के लिए मकान नम्बर 4 लकी

Thu, 20 Dec 2012 11:27 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 20 Dec 2012 11:27 AM IST
विज्ञापन
house 4 lucky for bankers and businessmen
अंक ज्योतिष में अंक
विज्ञापन
चार को सूर्य के छिपने का अंक माना गया है इसलिए अंक चार को राहु से प्रभावित माना गया है। राहु से प्रभावित होने का तात्पर्य यह बिल्कुल भी नहीं है कि ऐसे घर में रहने वाले लोगों को अक्सर समस्याओं और तकलीफों का सामना करना पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिस घर का मूलांक चार होता है वह घर व्यवसायियों एवं बैंक कर्मियों के लिए बहुत ही लकी होता है। 

अंक ज्योतिष के नियमानुसार नंबर चार वाला घर परिवार को आधार देने वाला होता है अर्थात परिवार के सदस्यों के एक दूसरों से जोड़कर रखता है। इसका कारण यह होता है कि इस नंबर के घर में रहने वाले लोग धैर्यवान और सहनशील होते हैं। छात्रों के लिए इस नंबर का घर अनुकूल होता है क्योंकि इस अंक के घर में रहने वाले लोग दिनचर्या एवं कार्य के प्रति सजग होते हैं।

आज कल बहुत से लोग किराये के मकान में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों को जीवन में निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने की चाहत हो उन्हें इस अंक के घर को किराये पर लेना चाहिए। इस अंक का घर भवन निर्माता, लेखाकार, बागवानी में रूचि रखने वालों के लिए भी शुभ रहता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है उनके लिए भी नंबर 4 वाला घर अनुकूल रहता है।

घर का मूलांक निकालने का आसान सा फार्मुला यह है कि घर का जो भी नंबर हो उसे जोड़ लें। जोड़ने पर पर अंक चार प्राप्त होता है तो आपके मकान का नंबर चार होगा। अगर अंग्रेजी का लेटर भी मकान नंबर के साथ है तो उसे भी जोड़ें जैसे आपके घर का नंबर A-12 है तो A को 1 गिनेंगे। 12 में 1 जोड़नें पर अंक तेरह प्राप्त होगा। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 अंक तक को आधार मानकर फल ज्ञात किया जाता है। इसलिए 13 को भी जोड़ेंगे इस तरह A-12 नंबर वाला घर अंक ज्योतिष के अनुसार नंबर चार वाला घर कहलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed