नाम का पहला अक्षर बी लेटर से शुरु हो रहा है तो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह होता है इसलिए इस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वह काफी मूडी होते हैं। इन्हें अपने ऊपर किसी प्रकार का दबाव पसंद नहीं होता है। छोटी-छोटी बातों पर यह खुश हो जाते हैं, अचानक ही यह किसी बात पर नाराज भी हो जाते हैं। इनकी दोस्ती का दायरा छोटा होता है लेकिन, जिनसे दोस्ती करते हैं उससे ईमानदारी पूर्वक दोस्ती निभाते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार अंक दो का स्थान स्वाधिष्ठान चक्र पर होता है। स्वाधिष्ठान चक्र का प्रभाव जननेद्रियों पर होता है इसलिए इस अक्षर के व्यक्ति में काम भावना अधिक होती है। विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति इनमें अधिक आकर्षण होता है। इसलिए इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखद होता है। जिन लोगों का नाम B लेटर से शुरू होता है, ऐसे लोग आमतौर पर प्रेम विवाह करते हैं।
इस लेटर के नाम वाले व्यक्ति मेहनती होते हैं यही वजह है कि इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। प्रकृति के प्रति इनमें गहरा लगाव होता है। भावुकता भी इनमें खूब होती है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह सदैव तैयार रहते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने में यह रूचि लेते हैं।