{"_id":"0367e084245c028fb499a82572c0ce93","slug":"best-career-option-for-moolank-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलांक दो वाले कैरियर का चुनाव ऐसे करेंगे तो होंगे कामयाब","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
मूलांक दो वाले कैरियर का चुनाव ऐसे करेंगे तो होंगे कामयाब
टीम डिजिटल
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन लोगों का जन्मदिन किसी भी महीने की दो तारीख, ग्यारह या उन्नतीस तारीख को हुआ है वह अगर आपने कैरियर का चुनाव करते समय कुछ बातों को ध्यान रखें तो कम परिश्रम से सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंच सकते हैं। अंकज्योतिष में कहा गया है कि जिनका जन्म इन तिथियों में हुआ है उनका मूलांक दो होता है। यह अंक चन्द्रमा से प्रभावित होता है।
विज्ञापन
चन्द्र के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति का मन चंचल और भावुक होता है। ऐसे व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के इस गुण को पहचानें तो कैरियर का चुनाव सही तरीके से कर सकते हैं। अंकज्योतिष कहता है कि चन्द्रमा जल का कारक ग्रह है इसलिए ऐसे व्यक्ति पेय पदार्थ के कारोबार से खूब धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। समुद्र एवं नदियों के आस-पास के क्षेत्र में इनका भाग्य इन्हें अधिक सहयोग देता है।
विज्ञापन
इस मूलांक के व्यक्ति काफी कल्पनाशील होते हैं विचारों में स्थिरता नहीं रहती है इसलिए कई बार काम शुरू तो कर देते हैं लेकिन बीच में ही उबकर काम छोड़ देते हैं। इन्हें अपनी इस कमी को गुण की तरह प्रयोग में लाना चाहिए। जिन क्षेत्रों में अधिक कल्पनाशीलता की जरूरत होती है उन क्षेत्रों में कैरियर बनाने का विचार करना चाहिए जैसे, फिल्म, टेलीविजन, लेखन, चित्रकला।
विज्ञापन
इनके लिए कपड़ा का व्यवसाय, कंप्यूटर और विद्युत से जुड़े क्षेत्र भी अनुकूल होते हैं। कूटनीति, वाणिज्य, रसायन से संबंधित क्षेत्र को भी यह कैरियर की तरह चुन सकते हैं। इन सभी क्षेत्रों में इनके कामयाब होने की संभावना प्रबल रहती है।