Ank Jyotish Numerology Prediction 7 March: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 7 मार्च: शनिवार को इस शुभ रंग और लकी नंबर से आपको मिलेगी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
कार्य की अधिकता रहेगी। आज अपनी भावनाओं को काबू करने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- नीला
अंक- 2
नाम अक्षर - B K R
प्रेमी-प्रेमिका में मधुर संबंध बनेंगे। स्वयं को संवारने के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी काबिलियत से आप नवीन खोज करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सफेद
अंक- 3
नाम अक्षर - C G L S
आज आप परिस्थितियों से घबरा सकते हैं, इसलिए आज कोई रिस्क न लें। महत्वाकांक्षा रखें, लेकिन अपने विवेक का भी सही इस्तेमाल करें। धार्मिक कार्यों एवं तीर्थ स्थानों पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
अंक – 4
नाम अक्षर - D M T
धीरज के साथ काम लें। आज आपका रवैया लोगों को भ्रमित कर सकता है। आज आप अपनी मेहनत से नया अविष्कार कर सकते हैं। जिसे करने के लिए सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग - ग्रे